फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KASGANJ NEWS ABVP PROTEST PRIVATE SCHOOL

Agra News: निजी स्कूलों की मनमानी पर एबीवीपी ने जताया आक्रोश

Thu, 10 Apr 2025 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
KASGANJ NEWS ABVP PROTEST PRIVATE SCHOOL
कासगंज में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते एबीवीपी का - फोटो : संवाद
कासगंज। शहर में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। दुकानों पर मिल रही महंगी किताबों और ड्रेस का सामान से अभिभावक परेशान हैं। इसके विरोध में नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला। सोरों गेट पर धरना-प्रदर्शन कर सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को मिशन चौराहा पर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने निजी स्कूलों संचालकों व विक्रेताओं की मनमानी के विरोध में नारेबाजी कर शहर में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सोरों गेट आंबेडकर पार्क के समीप अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नेता तेजेंद्र लोधी ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षण सत्र में स्कूल फीस में बढ़ा दी है। एनसीईआरटी की किताबों की जगह प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाते है। इन किताबों की कीमत एनसीईआरटी की पुस्तकों से कई गुना ज्यादा है। उन्हें 70 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक स्कूलों काे कमीशन मिलने का आरोप लगाया । उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराकर तीन दिन में स्कूल संचालकों व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। कारोबारी राज गुप्ता ने कहा किताबों की बढ़ी कीमत से अभिभावक परेशान हैं। विक्रेताओं की ओर से लोगोें को किताबों को जीएसटी का बिल नही दिया जा रहा है। इस दौरान मृदुल तिवारी, आंशिक शंखधार, तनुज वार्ष्णेय, नीरज गोस्वामी, हिमांशु, शिवांक, मुस्कान, सोनी, अनन्त, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed