फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news,15 august,dPRO kasganj,Meri panchayat mera adhikar,Citizen charter

अब हर ग्राम पंचायत का तैयार होगा सिटीजन चार्टर

Fri, 06 Aug 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
kasganj news,15 august,dPRO kasganj,Meri panchayat mera adhikar,Citizen charter
कासगंज। मेरी पंचायत मेरा अधिकार जन सेवाएं हमारे द्वार योजना के तहत अब प्रत्येक ग्राम पंचायत का अपना नागरिक चार्टर होगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन सिटीजन चार्टर का प्रकाशन किया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के बाद सिटीजन चार्टर तैयार करने के लिए ग्राम पंचायतों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शासन से ग्राम पंचायतों में रहने वाले नागरिकों के लिए तमाम सुविधाएं उपलबध कराई जा रही हैं, लेकिन इन सुविधाओं का समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। ग्रामीण जानकारी के अभाव में सुविधाओं का लाभ पाने के लिए भटकते रहते है। शासकीय विभागों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायातों का अपना सिटीजन चार्टर होगा। जिला की 423 ग्राम पंचायतों का अपना सिटीजन चार्टर होगा। जिसमें वे अपनी ग्राम पंचायत के मिशन व संकल्प को शामिल करेंगी।
विज्ञापन

ताकि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का भी निदान हो सके। इस सिटीजन चार्टर को तैयार करने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के माध्यम से सिटीजन चार्टर का प्रस्ताव तैयार होगा। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में फैसीलेटर की नियुक्ति भी होगी। इसके साथ ही उसको प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जब सिटीजन चार्टर तैयार हो जाएगा उसके बाद फिर से ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटीजन चार्टर में निम्न बिंदु होंगे शामिल
-ग्राम पंचायत का संकल्प और मिशन
सेवा का नाम/ विवरण/ समय अबधि/कार्मिक का नाम एवं संपर्क विवरण
सेवा मानक/ सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया
शिकायत निवारण प्रणाली एवं उच्चाधिकारी का विवरण
ये रहेगा सिटीजन चार्टर का एजेंडा
12 अगस्त को ग्राम पंचायत की बैठक में सिटीजन चार्टर को दिया जाएगा अंतिम रूप
15 अगस्त को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सिटीजन चार्टर का किया जाएगा प्रकाशन
सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर को लागू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्धारित अवधि तक सिटीजन चार्टर का प्रकाशन कर दिया जाएगा। -देवेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed