{"_id":"6362ac578c382e67b65f5811","slug":"kasganj-negligence-despite-the-threat-of-swine-flu-distance-from-vaccination-agra-news-agr5520663129","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: स्वाइन फ्लू के खतरे के बाद भी टीकाकरण से दूरी, अब तक सिर्फ 96 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: स्वाइन फ्लू के खतरे के बाद भी टीकाकरण से दूरी, अब तक सिर्फ 96 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
सार
जिले में 19 अक्तूबर से टीकाकरण शुरू हुआ। वैक्सीनेशन को शुरू हुए 13 दिन का समय बीत जाने के बाद भी सभी कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विस्तार
कासगंज जिले में स्वाइन फ्लू के खतरे के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण से दूरी बनाए हुए हैं। अभी तक मात्र 96 स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण हुआ है, जबकि जिले में 170 कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए शासन से मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले फ्रंटलाइन वर्कस को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने की योजना बनाई गई। इसके लिए जिले को 200 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन आदि को वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया गया। ताकि ये स्वाइनफ्लू की चपेट में आने से बच सकें और स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के संचालित होती रहें।

19 अक्तूबर से शुरू हुआ था टीकाकरण
19 अक्तूबर से टीकाकरण शुरू हुआ। वैक्सीनेशन को शुरू हुए 13 दिन का समय बीत जाने के बाद भी सभी कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। प्रदेश में इस समय जिस तेजी से स्वाइनफ्लू फैल रहा है। 44 जनपदों में इस बीमारी के मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
जिले के समीपवर्ती अलीगढ़, आगरा, कानपुर जनपदों में मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इन क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों का प्रतिदिन आना जाना बना रहता है। जिससे इस क्षेत्र में भी बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में फ्रंटलाइन वर्कस द्वारा वैक्सीनेशन कराने में बरती जा रही लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि चिह्नित किए गए जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने अभी तक अपना टीकाकरण नहीं कराया है उनको दो दिन के भीतर वैक्सीन लगवाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि चिह्नित किए गए जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने अभी तक अपना टीकाकरण नहीं कराया है उनको दो दिन के भीतर वैक्सीन लगवाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।