फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj-Mathura passenger train will run from today to Gangapur City

Agra News: कासगंज-मथुरा पैसेंजर आज से चलेगी गंगापुर सिटी

Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kasganj-Mathura passenger train will run from today to Gangapur City
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए कासगंज-मथुरा जंक्शन पैसेंजर ट्रेन के मार्ग को विस्तार किया है। ट्रेन का 30 नवंबर तक गंगापुर सिटी तक संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। ट्रेन संख्या 55335-36 का संचालन कासगंज से मथुरा जंक्शन के बीच चलाई जा रही थी। रेलवे ने एक अक्तूबर से इस ट्रेन के मार्ग का विस्तार किया है। यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे कासगंज से मथुरा जंक्शन के लिए चलती है,लेकिन अब यह ट्रेन मथुरा से 3:20 बजे भरतपुर से 3:55 बजे, बयाना 4:25 बजे, हिन्डौन सिटी से 4:55 बजे, महावीर जी 5:07 बजे चलने के बाद गंगापुर सिटी शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में गंगापुर सिटी से रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी के हाथरस सिटी के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर रात 10:23 बजे पहुंचने के बाद 10:25 बजे छूटेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन को गंगापुर सिटी तक मार्ग विस्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed