फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Key-men carefully avoided accidents, two key-men were rewarded

कासगंज : की-मैनों ने सतर्कता से टाले हादसे, दो की-मैन किए गए पुरस्कृत

Mon, 21 Nov 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Key-men carefully avoided accidents, two key-men were rewarded
कासगंज। इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) हाथरस सिटी के अधीन कार्यरत की-मैन विपिन कुमार तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर कन्नौज के अधीन कार्यरत की-मैन शेर सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए हादसों को बचाया। मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने दोनों को दो-दो हजार रुपये पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उनसे अन्य की-मैन भी प्रेरणा लें और सजगता व सतर्कता से कर्तव्य का निर्वन करें। की-मैन विपिन कुमार 12 नवंबर को काजगंज-मथुरा रेल खंड के सिकंदराराव-रति का नगला रेलवे स्टेशनों के मध्य पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि किमी 285/775.9 पर एक रेल वेल्ड टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल रेल पथ संरक्षित कर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) हाथरस सिटी को इसकी जनकारी दी।
विज्ञापन

वहीं 20 नवंबर को कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेल खंड के खुदागंज-कमालगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य पेट्रोलिंग करते हुए शेर सिंह ने देखा कि किमी 118/16-17 पर रेल वेल्ड टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल रेल पथ संरक्षित कर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) कन्नौज को इसकी जानकारी तथा लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) एके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed