Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj

कासगंज : 241444 मतदाता चुनेंगे 10 निकायों के अध्यक्ष

Sat, 19 Nov 2022 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
kasganj
नगर पालिका परिषद कासगंज। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के 10 नगर निकायों के अध्यक्ष और 158 सभासदों का चुनाव 241444 मतदाता करेंगे। इन निकायों में पुनरीक्षण, दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 20108 मतदाता बढ़े हैं। इसमें से 16074 मतदाता पुनरीक्षण के बाद और 4034 पुनरीक्षण के बाद दावों और आपत्तियों के बाद बढ़े हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। सबसे अधिक 5744 मतदाता कासगंज नगर पालिका में बढ़े हैं। नगर पालिका सोरों में 1278, नगर पालिका गंजडुंडवारा में 3068 मतदाता बढे़ हैं। नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 2790 मतदाता सिढ़पुरा में बढ़े हैं। सहावर में 2279, भरगैन में 1835, पटियाली में 1208, अमांपुर में 690, बिलराम में 650 और मोहनपुर में 566 मतदाता बढ़ गए हैं। निकायों में वर्ष 2017 के चुनाव में 221356 मतदाता थे। यह अब 241444 हो गए हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं के साथ निकायों में चार बूथ भी बढ़े हैं। सबसे अधिक 2 बूथ नगर पंचायत सिढ़पुरा में बढ़ाए गए हैं। नगर पंचायत पटियाली व नगर पालिका गंजडुंडवारा में 1-1 बूथ बढ़ाया गया है। इससे 10 निकायों में अब बूथों की संख्या 290 से 294 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38704 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
निकायों में 38704 मतदाता पहली बार अध्यक्ष व सभासद का चुनाव करेंगे। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची में इनका नाम दर्ज हुआ है। वहीं 18596 मतदाताओं के अन्य वजहों और निधन से सूची से नाम हटाए गए हैं।
निकायवार मतदाताओं की स्थिति
नगर पालिका कासगंज: 84795
नगर पालिका गंजडुंडवारा : 40154
नगर पालिका सोरों : 22910
नगर पंचायत बिलराम : 10384
नगर पंचायत पटियाली : 12755
नगर पंचायत भरगैन : 21009
नगर पंचायत सिढ़पुरा : 15233
नगर पंचायत सहावर : 20611
नगर पंचायत मोहनपुर : 4609
नगर पंचायत अमांपुर : 8994
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed