फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj junction,north central railway,kasganj railway station,bareilly Ram NAgar

नेपाली हाथियों के झुंडों ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kasganj junction,north central railway,kasganj railway station,bareilly Ram NAgar
कासगंज का रेलवे जंक्शन। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बरेली से रामनगर की ओर ट्रैक पर आतंक मचा रहे नेपाली हाथियों के झुंड ने कासगंज की यात्रा भी प्रभावित कर दी है। यहां आने जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। रेलवे प्रशासन ने हाथियों एवं जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड पर स्थायी गति प्रतिबंध लगाया है। जिससे परिचालन प्रभावित होने पर आंशिक समय संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पीलीभीत से रामनगर क्षेत्र के जंगलों में नेपाल की ओर से हाथियों के झुंड आ गए हैं। हाथियों के झुंड रेलवे ट्रैक पर भी आ जाते हैं। ऐसी स्थिति को देखकर रेलवे ने इस इलाके के रेलवे ट्रैक पर संचालित होने वाली ट्रेनों पर स्थायी गति प्रतिबंध लागू किया है। कासगंज से गुजरने वाली, रामनगर से बांद्रा की ओर जाने वाली ट्रेनें इससे प्रभावित हैं। आने और जाने वाली ट्रेनों के समय में पांच मिनट का परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या 09076 जो रामनगर से बांद्रा जाती है और ट्रेन संख्या 05056 जो आगरा रामनगर के बीच दौड़ती है। ट्रेन संख्या 09076 जो रामनगर से बांद्रा के बीच चलती है इसका समय शाम 4:35 बजे रामनगर से चलने का है। जिसमें आंशिक परिवर्तन करते हुए रेलवे ने इसका समय 4:30 कर दिया है। इसके अलावा बांद्रा से रामनगर की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 8:30 बजे पहुंचती थी अब यह ट्रेन 8:35 बजे रामनगर पहुंचेगी। कई ऐसी ट्रेनें जिनका बरेली से कासगंज के बीच लिंक है उनके समय में भी आंशिक परिवर्तन है।
विज्ञापन

ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। हाथी और जंगली जानवर ट्रैक पर विचरण कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed