फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj, hospital, strike, docter

साथी से मारपीट से गुस्साए डॉक्टरों ने बंद कर दी ओपीडी

Fri, 03 Jan 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
kasganj, hospital, strike,  docter
कासगंज में पोस्टमार्टमगृह पर मृतक सचिव के परिजनों से बातचीत करते कोतवाली प्रभारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहकारी समिति के सचिव के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर बृहस्पतिवार देर रात चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों के साथ की गई मारपीट से उनमें आक्रोश रहा। शुक्रवार सुबह से ही आक्रोशित चिकित्सकों ने हड़ताल कर ओपीडी बंद कर दी। मरीज इधर-उधर भटकते रहे। एसडीएम, सीओ ने तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद चिकित्सक काम पर लौट आए।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव रविंद्र सिंह राघव की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात जिला चिकित्सालय में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। डॉ. प्रशांत और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट की। शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय के चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। साथी के साथ की गई मारपीट की जानकारी जब अन्य चिकित्सकों को हुई तो उनमें भी आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने ओपीडी में काम न कर हड़ताल का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इससे मरीज परेशान हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी पुलिसबल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम, सीओ व चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने चिकित्सकों को समझाया बुझाया, लेकिन चिकित्सक खुद को असुरक्षित बताकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. प्रशांत की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर मुकदमा होने के बाद चिकित्सक काम पर लौट आए और फिर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने वालों ने सीसीटीवी कैमरे उखाड़े
गुस्साए परिजनों और सगे संबंधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। हालांकि पुलिस यह खंगाल रही है कि सीसीटीवी मारपीट से पहले तोड़े गए या बाद में।
सरकारी काम में बाधा का भी मुकदमा
तहरीर में पुलिस ने तोड़फोड़ के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने का भी मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को चिह्नितकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दिन पहले ही जुटी थी पंचायत
सचिव रविंद्र राघव और अमांपुर के हरिओम गुप्ता के बीच हुए लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले ही अमांपुर में पंचायत भी हुई थी। इसमें आपस में समझौते की सहमति भी बन गई। पुलिस के मुताबिक लेनदेन सब ऑन रिकॉर्ड था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
- सहकारी समिति सचिव ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की है, लेकिन सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों को सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed