फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj High speed took the lives of two youths bike collided head-on two youths injured

कासगंज: तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, आमने-सामने टकराई बाइक; दो युवक घायल

Thu, 16 Nov 2023 09:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 09:42 PM IST
सार

कासगंज में तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Kasganj High speed took the lives of two youths bike collided head-on two youths injured
तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव महावर के समीप दो बाइकों की बृहस्पतिवार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई। जबकि दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला एटा के थाना क्षेत्र मिरहची के बडौली गोबरा निवासी कौशल (32) पुत्र प्यारेलाल अपने रिश्तेदार गोपालपुर जलेसर एटा निवासी शिवचरन (40) पुत्र गोकुल सिंह के साथ ढोलना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। इस बाइक पर नगला सैय्यद अहरोली निवासी सौरव (28) पुत्र लेखराज गांव के ही बिट्टू (36 ) पुत्र देशराज बैठे थे। वे अलीगढ़ के गंगीरी के बूढ़ा गांव से बाइक से कासगंज वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने कौशल और सौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर मृतकों और घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ढोलना थाना प्रभारी ब्रजपाल सिह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दो लोग घायल हैं।                                                                                                                                                                                                                                                       

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नगला सैय्यद अहरोली निवासी सौरव एक निजी कंपनी में प्रचार प्रसार का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बेटे राज (9) व अर्चित (4) हैं। सौरव की मौत से इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी रीना के सामने बच्चों के भरण-पोषण की समस्या आ गई है। तहेरे भाई दीपक ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं मृतक कौशल के चार बच्चे हैं। जिसमें तीन बेटी व एक बेटा है। दीपांशी (10), शानवी (4), मेघा (3) और पुत्र शनी (डेढ वर्ष) है। मृतक की पत्नी मीरा देवी के सामने बच्चों के भरण पोषण की चिंता है।

सात बहनों के बीच अकेला भाई था कौशल
सड़क हादसे में मृतक कौशल की बहन पचो देवी ने बताया कि वह सात बहनों के बीच अकेला भाई था। अकेले भाई की मौत ने जहां उसकी बहनों को सदमे में ला दिया है वहीं उसकी मां भूदेवी भी आहत है। वह भी सदमे में आ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed