फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj health news dipthiria alart

Agra News: एटा व हाथरस में डिप्थीरिया के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
kasganj health news dipthiria alart
मिशन इंद्र धनुष में बच्चों को लगाए जांएंगे टीके, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पडोसी जनपद एटा व हाथरस में डिप्थीरिया के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग मिशन इंद्र धनुष में बच्चों, किशोर किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करेगा। विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डिप्थीरिया एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी का बचाव टीकाकरण से ही हो सकता है, लेकिन अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण कराने में लापरवाही बरतते हैं, जिससे इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तीन साल पहले जिले में डिप्थीरिया के मामले सामने आ चुके है। वर्तमान में एटा में एक तथा हाथरस में 6 केस सामने आए हैं। इसमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। इससे जिले में भी इस बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 11 सितंबर से शुरू होने वो मिशन इंद्र धनुष में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं 10 साल के बालक बालिका एवं 16 साल के किशोर किशोरियों को टीकाकरण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। डेढ़ से साढे़ तीन साल तक की आयु के बच्चों को डिप्थीरिया सहित पांच बीमारियों से बचाने वाले पैँटावैलेंट का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण से वंचित एक साल से ऊपर के बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा। जबकि गर्भवती महिलाओं, 10 साल केे बालक बालिकाओं, 16 साल के किशोर किशोरियों को टीडी का टीका लगेगा। यह टीका टिटनेस व डिप्थीरिया से बचाएगा।
विज्ञापन


इस तरह होता है डिप्थीरिया से बचाव
डेढ़ साल पर- पेंटावैलेंट की पहली डोज
ढाई साल पर- पेंटावैलेंट की दूसरी डोज
साढे़ तीन साल पर -पेंटावैलेंट की तीसरी डोज


डिप्थीरिया के लक्षण
गले में खंराश, बुखार, ठंड लगना, जोर से खांसी आना, गर्दन की ग्रंथियों में सूजन आना, सांस लेने में दिक्कत, पीसना आना, दिल की धड़कन तेज होना, अस्पष्ट बोलना आदि लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पडोसी जनपदों में डिप्थीरिया के मामले सामने आने के बाद विभाग मिशन इंद्र धनुष में टीकाकरण करेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - डाॅ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed