फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Eat plenty of tomato and cucumber salad, health will be better

कासगंज: खूब खाएं टमाटर और खीरा की सलाद, सेहत होगी बेहतर

Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: Eat plenty of tomato and cucumber salad, health will be better
कासगंज। कोरोना काल में जहां बचाव बहुत जरूरी हैं, वहीं इम्युनिटी बढ़ाने एवं सेहत को बेहतर रखने के लिए अच्छा भोजन भी आवश्यक है। टमाटर और खीरा सेहद के लिए काफी फायदेमंद है। चिकित्सक भी गर्मियों में सलाद खाने की सलाह देेते हैं ताकि सेहत अच्छी हो सके। इन दिनों ये दोनों ही काफी सस्ते मिल रहे हैं। ऐसे में लाभकारी खीरा व टमाटर को सलाद में बढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जहां कोरोना की महामारी है वहीं गर्मियों में अन्य बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इनसे बचाव के लिए भोजन में सलाद बढ़ाएं। खीरा और टमाटर दोनों ही सलाद में भोजन के साथ लोगों को भाते हैं। इन दिनों खीरा और टमाटर मात्र 10 रुपये प्रति किलो में बाजारों में बिक रहे हैं। इससे भोजन में इनकी मात्रा बढ़ाकर सेहत के लिए भरपूर लाभ लिया जा सकता है। सलाद में खाए जाने वाले खीरा और टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्मियों में इनकी सलाद काफी गुणकारी होती हैं। सेहत के लिए दोनों की सलाद खाना अच्छी है। विटामिंस के साथ अन्य खनिजों से भरपूर टमाटर और खीरे की सलाद खाने के लिए चिकित्सक भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

टमाटर में पौटेशियम व विटामिन सी
टमाटर में पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन सी, गंधक, सिट्रिक एसिड सहित अन्य तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। वहीं वजन कम करना, कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी टमाटर लाभप्रद है। वहीं विटामिन सी होने के चलते यह इम्युनिटी भी बढ़ाने का काम करता है। इससे जो विभिन्न बीमारियों से बचाव में कारगर है।- डॉ. विकास भारती।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में खीरा है सेहत के लिए लाभप्रद
खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है, जो कि कड़ी गर्मी में शरीर में पानी की कमी पूरी करता है। कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन या गैस्ट्रिक की समस्याओं में यह लाभ पहुंचता है। - डॉ. प्रेम सिंह वर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed