फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: Door-to-door knocking in villages, meeting, singing hymns

कासगंज : गांवों में घर-घर दे रहे दस्तक, की बैठक, गाए भजन

Wed, 23 Nov 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kasganj: Door-to-door knocking in villages, meeting, singing hymns
कासगंज के सोरोंजी में वराह मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन करते भक्तजन। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। तीर्थनगरी में 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा के लिए विहिप कार्यकर्ता और आरएसएस स्वयंसेवक लगातार प्रचार कर रहे हैं। तीर्थनगरी में प्रत्येक दिन संध्या फेरी निकाली जा रही है। घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को संघ के नगर प्रचारक कुलदीप, रविंद्र ब्रह्मचारी, सत्यम चतुर्वेदी ने ग्राम फतेहपुर, पटकियां, हिमायूंपुर, मुसावली में ग्रामीणों से पंचकोसीय परिक्रमा में सम्मिलित होने के लिए संपर्क किया। पर्यटक केंद्र में परिक्रमा संचालन समिति ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की। अध्यक्षता करते हुए डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि 4 दिसंबर को पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेने के लिए दू-दूर से एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, व्यापारी परिक्रमार्थियों के जलपान व्यवस्था में सहयोग करें। व्यापार मंडल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विशोक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विकास तिवारी, पंकज अग्रवाल, दिवाकर सोनी, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, दीपू बौहरे, आकाश साहू, सौरव अग्रवाल, योगेश सोनी, अनुज दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायंकाल वराह मंदिर में विहिप द्वारा भजन संकीर्तन कर भक्तों को भगवान वराह के स्वर्गारोहण दिवस के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर को आयोजित पंचकोसीय परिक्रमा में अधिकाधिक सहभागिता के लिए जागरूक किया गया। ढोलक, वायलिन, मंजीरे, हारमोनियम की धुन पर भक्तों ने भजन गाए। डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, रामेश्वर दयाल महेरे, आदित्य दुबे, कैलाश कटारे, सांत्वना पाराशर, संजय दुबे, केशव महेरे, रेनू दुबे, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनीता उपाध्याय, आशा शर्मा, दिलीप शास्त्री, मुकेश निर्भय आदि उपस्थित रहे।
आरएसएस की सामाजिक समरसता गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक रवींद्र किरकोले व क्षेत्रीय संयोजक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने भी तीर्थंनगरी पहुंचकर पंचकोसीय परिक्रमा की तैयारियों का जायजा लिया, स्थानीय संघ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

वार्डों की बैठक संपन्न, बनाई योजना
आरएसएस के नगर शारीरिक प्रमुख अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शहर के सभी 25 वार्डों में संयोजक, सह संयोजक, मातृशक्ति संयोजक की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत प्रत्येक वार्डों में बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में 15 लोगों की टीम का गठन किया गया। सभी वार्डों में मोहल्ले एवं गली प्रमुख बनाए गए। सभी वार्डों में प्रभात फेरियां निकलने की भी भी योजना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed