फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj doctor died in road accident

कासगंज: सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत, संक्रमित बेटी की तबीयत बिगड़ने पर जा रहे थे घर

Wed, 19 May 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 May 2021 12:23 AM IST
सार

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार का परिवार लखनऊ में रहता है। वह यहां कोविड अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। 
 

विज्ञापन
Kasganj doctor died in road accident
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के कोविड अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे दंत रोग विशेषज्ञ की लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर कलान के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपनी कार से जा रहे थे। उनकी बेटी कोरोना संक्रमित है। वह लखनऊ स्थित घर पर है। उसकी हालत बिगड़ रही थी। सूचना पर वह अपने घर के लिए निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार पिछले वर्ष से ही जिला अस्पताल के कोरोना मरीजों के प्रबंधन आदि के कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे थे। जब से यह महामारी बढ़ी तब से वह लगातार कोरोना अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं में जुटे थे। वह पिछले तीन माह से अपने घर नहीं गए थे। अभी कुछ दिन पूर्व उनके परिवार के लोग लखनऊ में कोरोना संक्रमित हो गए। 
विज्ञापन


डॉ. शिवकुमार फोन के माध्यम से अपने परिवार के लोगों को चिकित्सा का परामर्श देते रहे, लेकिन घर नहीं गए। मंगलवार को जब उन्हें बेटी की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली तो वह जिला अस्पताल से ड्यूटी करने के बाद अवकाश लेकर लखनऊ घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में शाहजहांपुर कलान के नजदीक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की व्यवस्थाओं में लगातार जुटे थे
कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं में जुटे चिकित्सकों के साथ डॉ. शिवकुमार भी पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटे हुए थे। सीएमएस डॉ. राजकिशोर ने बताया कि डॉ. शिवकुमार पिछले तीन माह से घर नहीं गए। अन्य चिकित्सकों के साथ कोरोना महामारी से निपटने की व्यवस्थाओं में डटे थे। उनकी दुखद मृत्यु पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed