फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj crime,petrol pump kasganj,man found dead,dholna police,hanging death

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
kasganj crime,petrol pump kasganj,man found dead,dholna police,hanging death
कासगंज में पेड़ पर लटके मिले युवक प्रेम सिंह का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। क्षेत्र के छर्रा अड्डा पेट्रोल पंप के पीछे एक बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ढोलना क्षेत्र के गांव तैयबपुर सुजातगंज निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र गंग महेश हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को सुबह घर से गुरुग्राम जाने के लिए निकल आया। इसके बाद कासगंज आकर भाई ईश्वरी से मिला और दिन भर उसके साथ टेंपो पर रहा। भाई ने उसे सांय लगभग साढ़े सात बजे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। सुबह भाई ने उसके गुरुग्राम पहुंचने के बारे में जानकारी करने के लिए फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इधर लोगों ने पेड़ पर युवक के शव को लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शव की तलाशी पर पुलिस को 700 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर चीत्कार कर उठे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
मृतक प्रेमसिंह के दो साल की बेटी है। उसकी मौत के बाद मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी कांती का रो रोकर बुरा हाल है। उसके सामने अब मासूम बेटी की परवरिश की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed