{"_id":"60ca40118ebc3e3296042e63","slug":"kasganj-cmo-kasganj-phc-patiyali-phc-kasganj-news-agr496086510","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली की महिला चिकित्सक के कार्य में किया दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली की महिला चिकित्सक के कार्य में किया दखल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक ने तीन लोगों पर चिकित्सीय परीक्षण की गन शॉट की रिपोर्ट में दखलंदाजी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। चिकित्सक का कहना है कि तीनों ही आरोपी गन शॉट की रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव बना रहे थे।
रिपोर्ट डॉ. अंजु यादव ने कोतवाली पुलिस को दी है। उनका कहना है कि पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार 9 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीन अज्ञात लोग चिकित्सालय में पहुंचे। मोहल्ला मिश्राना निवासी गुलफान का चिकित्सीय परीक्षण होना था। तीन अज्ञात लोगों ने उन पर दबाव बनाते हुए कहा कि चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट में यह दर्ज किया जाए कि यह गन शॉट का मामला है।
इस बात को लेकर जब उन्होंने मना कर दिया तो वह उनके कार्य में व्यवधान करके दखल अंदाजी करने लगे और काफी दबाव डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर ऐसा व्यवहार किया गया जिससे मन में दहशत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जंाच पड़ताल कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी- दीप कुमार पंत, सीओ, पटियाली