{"_id":"60a1e7668ebc3ecd880e76b1","slug":"kasganj-bjp-mla-wife-dies-of-covid-infection-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में कोरोना: संक्रमण से भाजपा विधायक की पत्नी की मौत, आगरा में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में कोरोना: संक्रमण से भाजपा विधायक की पत्नी की मौत, आगरा में चल रहा था इलाज
Tue, 18 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 May 2021 12:08 AM IST
सार
भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई हो, लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है। संक्रमण ने अब कासगंज के सदर विधायक की पत्नी की जान ले ली है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक की पत्नी कमलेश राजपूत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज के सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत की पत्नी कमलेश राजपूत का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। आगरा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। भाजपा विधायक की पत्नी के निधन की खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
कमलेश राजपूत पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीती थीं। उनका पुत्र और पुत्रवधू भी निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे। वह कासगंज ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही थीं। बताया गया कि आठ मई को उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने पर कासगंज से पहले अलीगढ़ ले जाया गया।
अलीगढ़ के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। तभी से उनका इलाज आगरा में चल रहा था। भाजपा विधायक की पत्नी के निधन की सूचना शहर के लोगों को सुबह के समय मिली सूचना मिलते ही लोग सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से शोक व्यक्त करने लगे। जिले में अब तक कई लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

रविवार को दो महिलाओं की हुई थी मौत
जिले में रविवार को संक्रमण से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। इनमें से एक महिला जिला अस्पताल में तथा दूसरी महिला की मिशन अस्पताल में मौत हुई। जिससे जिला में कोरोना से मौत का आंकडा 121 हो गया। 15 नए कोरोना संक्रमित चिंहित हुए। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4088 पर पहुंच गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया जिले में संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। रविवार को 15 नए संक्रमित चिन्हित हुए। इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिंहित करके सूची तैयार की जा रही है ताकि उनकी जांच कराई जा सके।