{"_id":"5abb82044f1c1ba4238b7d16","slug":"kasganj-bjp-mla-says-no-hearing-in-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक का ऑडियो वायरल होने से कटघरे में CM योगी, कहा सुनवाई न होने से हारे गोरखपुर-फूलपुर सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP विधायक का ऑडियो वायरल होने से कटघरे में CM योगी, कहा सुनवाई न होने से हारे गोरखपुर-फूलपुर सीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज से सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का एक ऑडियो वायरल होने से भाजपा में खलबली मच गई है। विधायक ने एक पार्टी पदाधिकारी के सोरों के एसडीओ को हटवाने के मामले में बातचीत की तो विधायक ने कहा कि एसडीओ को नहीं हटवा सकते।
कार्यकर्ता ने जब ज्यादा बहस की तो विधायक ने कहा कि सरकार में विधायकों की कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने यह भी कह दिया कि गोरखपुर और फूलपुर की सीटें में भाजपा इसी वजह से हारी।
विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हैं। कार्यकर्ताओं की बातें उठाते हैं, लेकिन कोई भी उनका निदान नहीं करता। सरकार में केवल मुख्यमंत्री और एक आरएसएस के पदाधिकारी की चल रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी विधायक परेशान हैं। विधायक ने उस कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके साथ हैं। जिसे भी वह एसडीओ के ट्रांसफर के संबंध में पत्र लिखवाना चाहते हैं तो वह पत्र देने को तैयार हैं।
सोरों के पार्टी पदाधिकारी ने काफी देर तक विधायक से एसडीओ के ट्रांसफर के मामले में बहस की। बाद में यह ऑडियो वायरल हो गया और सुर्खियों में आ गया।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। जो भी कहा है वह पूरी तरह से सही है। जब उनकी सुनी नहीं जा रही तो वे कार्यकर्ताओं को कैसे और किस तरह से भरोसा दें।

पार्टी ने कार्यकर्ता को थमाया नोटिस
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने इस मामले में कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सदर विधायक की बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। इस मामले में पार्टी गंभीर है।
सोरों के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ता प्रमोद को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। जवाब मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सोरों के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ता प्रमोद को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। जवाब मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।