{"_id":"5a6f16b84f1c1b8d268b6fe3","slug":"kasganj-bjp-mla-said-he-only-marked-attendance-in-etah-musical-concert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज बवालः एटा महोत्सव में शामिल होने पर BJP विधायक ने दी ये सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज बवालः एटा महोत्सव में शामिल होने पर BJP विधायक ने दी ये सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में बवाल के दौरान भी एटा में सरकारी महोत्सव के आयोजन को लेकर भाजपा विधायक ने सफाई दी है। इस महोत्सव में भाजपा विधायकों और सांसद के शामिल होने पर विपक्षियों ने निशाना साधा था। सोशल मीडिया पर भी महोत्सव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है।
कासगंज में अमांपुर से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम को एटा महोत्सव में शामिल होने की बात पर कहा कि वे कार्यक्रम देखने नहीं गए थे। वे केवल कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति दर्ज कराने गए थे।
बता दें कि कासगंज के समीप वाले एटा जिले में एटा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसमें बॉलीवुड गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम था।

We didn't go to watch program. We went in the end just to mark attendance: BJP MLA Devendra Pratap Singh on attending a musical concert in Etah on Sunday evening #KasganjClashes pic.twitter.com/0ea7pw55Fb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) January 29, 2018
बता दें कि कासगंज के समीप वाले एटा जिले में एटा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसमें बॉलीवुड गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम था।
कैलाश खेर के कार्यक्रम में भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में रविवार रात को फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत, एटा के विधायक वीरेंद्र लोधी, विधायक कासगंज देवेंद्र लोधी, विधायक अमांपुर देवेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा डा. दिनेश वशिष्ठ समेत तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
पूरे जिले में प्रशासन और नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष दिखा। तमाम युवाओं ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए इसे शर्मनाक बताया। अफसर तक यह भूल गए कि पड़ोसी जिला सुलग रहा है।
इधर एटा महोत्सव स्थल पर पीएसी-पुलिस की व्यवस्था के साथ ही मिश्रित आबादी में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। एटा के सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि कासगंज में हुई हिंसा के बाद महोत्सव में पुलिस-पीएसी बल को अतिरिक्त संख्या में लगाया है। शहर में स्थित चौकी प्रभारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखें।