फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj and Rampur teams became champions in football championship

Agra News: फुटबाॅल चैंपियनशिप में कासगंज और रामपुर की टीमें बनी चैपियन

Tue, 22 Jul 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kasganj and Rampur teams became champions in football championship
कासगंज। सोरोंजी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 और 22 जुलाई को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट इंटर क्लब अमेरिकन फुटबाॅल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कासगंज व रामपुर की टीमों का दबदबा रहा। विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि यश राजपूत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का पहला मैच एटा और एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर के बीच हुआ, जिसमें एटा ने 12-8 से जीत हासिल की। हाथरस ने आगरा को 24-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में कासगंज ने एटा को 12-4 से मात दी। मैच के फाइनल में कासगंज ने हाथरस को एकतरफा 12-0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर ए टीम ने हाथरस को 7-6 से शिकस्त दी। फाइनल मैच में एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर ने एसबीडी स्पोर्ट्स क्लब रामपुर को 25-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में कासगंज ए टीम ने एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर को 10-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में केए कॉलेज कासगंज ने कासगंज को 8-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर ने एसबीडी स्पोर्ट्स क्लब रामपुर को 13-0 से मात दी।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सीनियर पुरुष वर्ग में केए कॉलेज के अमित कुमार पुंढ़ीर को मिला। इसके अलावा एसबीडी पब्लिक स्कूल रामपुर की सीनियर महिला वर्ग में सृष्टि, जूनियर बालक वर्ग में मोहित और जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका ने भी मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीता। निर्णायक मंडल में मीनू धनगर, मोहितांश, अमित पुंढ़ीर, सनी, सुरजीत, दिव्यांशु, सौरभ, प्रशांत राजपूत शमिल थे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के अमेरिकन फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, प्राचार्य विनोद गुप्ता, वरिष्ठ पहलवान बृजेश यादव, एथलेटिक्स प्रशिक्षक नरेंद्र, धर्मेंद्र राजपूत, अरुण प्रताप सिंह, पहलवान सुनील गौतम पहलवान,मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed