{"_id":"61f42570a8a9b97a6e1a9045","slug":"kasganj-amapur-patiyali-bjp-candigate-nomination-kasganj-news-agr52262344","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज, पटियाली एवं अमांपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज, पटियाली एवं अमांपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में कासगंज सदर विधान सभा से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। विधानसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी नेता, समर्थक एकत्रित हुए। यहां से सभी एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां तीनों प्रत्याशियों ने प्रस्तावकों के साथ रिटर्निंग अफसर के समक्ष पहुंचकर नामांकन पत्र सौंपा। कासगंज सदर सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी और विधायक देवेंद्र राजपूत ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, अमांपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी विधायक ममतेश शाक्य ने नामांकन दाखिल किया। तीनों ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पर पहुंचे। जहां से भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के साथ सभी प्रत्याशी सोरोंजी तीर्थनगरी में पहुंचे। हर की पौड़ी गंगा का विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। भगवान वराह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। भोग प्रसाद के बाद महंत स्वामी विदेहानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लेकर कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। कासगंज के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत ने तीन सैट में अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम पंकज कुमार को सौंपा। अमांपुर के प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने दो सैट में अपना नामांकन सहावर के एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र कुमार को सौंपा। पटियाली के प्रत्याशी ममतेश शाक्य ने दो सैट में अपना नामांकन पटियाली के एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रेम नारायण सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया।
नामांकन के दौरान ये रहे मौजूद
कासगंज। प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी, बौबी कश्यप, सत्येंद्र कश्यप बौबी, श्यामसुंदर गुप्ता, मिथुन गुप्ता, शरद गुप्ता, हीरा लाल कश्यप, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, महेंद्र सिंह बघेल, अनीश अहमद, डॉ. शशिलता चौहान, अशोक सिसोदिया, कुमकुम वार्ष्णेय, लाल सिंह वर्मा, रमेश साहू, जुगल किशोर शाक्य, हिमांशू शाक्य, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, डा. बीडी राना, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, जयसिंह वर्मा, खूब सिंह, रानू वर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, यशवीर राजपूत, अभिषेक पुंढीर, प्रेमनरायण राजपूत, मुकेश भदौरिया, हरी सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में अमांपुर विधान सभा से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा ।- फोटो : KASGANJ

कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में पटियाली विधान सभा से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य ।- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन