फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death toll in Kasganj accident reaches 22 baby who was going to get his head shaved was not found

UP: कासगंज हादसे में 22 हुई मरने वालों की संख्या, जिस 6 माह के मासूम का मुंडन कराने जा रहे थे; वो नहीं मिला

Sat, 24 Feb 2024 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

Kasganj Tractor Trolley Accident: यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। अभी पांच गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कुछ को अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं तालाब से छह माह का मासूम नहीं मिला है, जिसका मुंडन कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार जा रहे थे। 

विज्ञापन
Death toll in Kasganj accident reaches 22 baby who was going to get his head shaved was not found
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में जो ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी उसमें एटा जिले के नगला कसा के महिलाओं और बच्चों सहित 52 लोग सवार थे। इन सभी को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन छह माह का मासूम अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए तालाब से पानी निकाला जा रहा है। वहीं इस हादसे में मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ककराला गांव के तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसे में छह माह बालक अभी लापता है, जिसका मुंडन कराने के लिए परिवार के लोग कादरगंज गंगाघाट पर गंगास्नान के लिए जा रहे थे।  
विज्ञापन



विज्ञापन


 

गौरव निवासी कसा थाना जैथरा जनपद एटा का छह माह का बालक है। हादसे से तालाब में गिरे सभी श्रद्धालुओं को निकाला जा चुका है, लेकिन यह मासूम लापता है। लापता को पानी में ढूंढने की काफी कोशिशें की गईं जो नाकाम रहीं। अब दमकल की गाड़ी से व ट्रैक्टर से पंपसेट लगाकार तालाब का पानी निकाला जा रहा है। जिससे मासूम बालक को निकाला जा सके। मौके पर पटियाली के एसडीएम, सीओ, दमकल कर्मी, पुलिस व ग्रामीण जुटे हुए हैं। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने  बताया कि हादसे में 22 की मौत हो चुकी हैं। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।

ये भी पढ़ें - कासगंज हादसा: सात बच्चे और आठ महिलाएं... तालाब से एक-एक कर निकलीं 15 लाशें, दर्दनाक मंजर की तस्वीरें
 

दहल उठा नगला कसा
मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा एटा का गांव नगला कसा। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।


ये भी पढ़ें -  यूपी: ट्रैक्टर की ट्रॉली का टूट गया बैरिंग... तालाब में समा गईं 20 जानें, इस तरह हुआ कासगंज में दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed