फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwachouth

साड़ी के साथ इंडो वेस्टर्न परिधान बने महिलाओं की पसंद

Thu, 29 Oct 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
karwachouth
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं व लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करवाचौथ को लेकर बाजार सज कर तैयार हो गए हैं। साड़ियों से लेकर श्रृंगार का सामान खरीदने महिलाएं बाजार पहुंच रही हैं। इस बार रेडी टू वियर और डिजाइनर साड़ी महिलाओं को लुभा रही हैं। इंडो वेस्टर्न परिधान भी उन्हें खूब पसंद आ रहे हैं। बाजार में लहंगा साड़ी, डिजाइनर शरारा, लहंगा और अनारकली सूट खूब बिक रहे हैं। बाजार में भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। कपड़ा व्यापारियों को ढाई से तीन करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीस हजार तक की है साड़ी रेंज
बाजार में तीन सौ रुपये से लेकर बीस हजार रुपये तक की साड़ी की रेंज उपलब्ध है। औसत दो से तीन हजार रुपये की साड़ी अधिक बिक रही है। कपड़ा व्यापारियों की मानें तो लहंगा साड़ी, डिजाइनर साड़ी इस बार ज्यादा पसंद की जा रही है। बाजार में रेडी टू वियर साड़ी भी मौजूद है। यह साड़ी कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर बाजार में उतारी गई है। इस साड़ी में महिलाओं को प्लेट्स बनाने की जरूरत नहीं है। दुकानदारों की मानें तो इस बार बनारसी और सिल्क साड़ी का क्रेज कम दिख रहा है।
विज्ञापन

अनारकली सूट की है मांग
बाजार में इंडो वेस्टर्न परिधान की मांग बढ़ी है। इंडो वेस्टर्न में कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। सामान्य अमरेला सूट और अनारकली सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुर्ते के साथ पेंट और प्लाजो की मैचिंग महिलाएं करा रही हैं। क्रॉप टॉप के साथ डिजाइजर सूट भी महिलाओं की ओर से पसंद किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इंडो वेस्टर्न परिधान एक विशेष वर्ग ही खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष करवाचौथ पर ढाई से तीन करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। बीते वर्ष की तुलना में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं।
- सुकांत जैन, महामंत्री मैनपुरी कपड़ा एसोसिएशन
करवाचौथ साल में एक बार आती है, इसलिए तैयारी दिल खोलकर होगी। साड़ी की नई रेंज भी बाजार में आ गई है। जल्द ही खरीदारी करूंगी। -श्वेता, पुरानी मैनपुरी।
करवाचौथ पर साड़ी की जो रेंज मिलती है वह शायद पूरी साल में कभी नहीं मिलती है। इसलिए करवाचौथ के साथ ही सालभर के लिए शॉपिंग करूंगी। - कंचन, देवी रोड।
इंडो वेस्टर्न परिधान की रेंज काफी लुभा रही है। साड़ी के साथ ही इंडो वेस्टर्न परिधान भी खरीदने का प्लान किया है। - प्रेरणा गुप्ता, यादव मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed