फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karwachouth festival

करवाचौथ: सजना के लिए सजने को बाजारों में उमड़ी सुहागिनें

Tue, 15 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
karwachouth festival
कासगंज में करवा चौथ पर्व के लिए थ्रेडिंग बनवाती व हेयर कटिंग करवातीं महिलाएं - फोटो : KASGANJ
एटा। सुहागिनों में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह है। सजना के लिए सजने को मंगलवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साड़ियां, सुहाग और पूजा का सामान सहित अभूषणों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

शहर के बाबूगंज, गांधी मार्केट, घंटाघर आदि बाजारों में महिलाओं ने सजने के लिए साड़ियां, कंगन व चूड़ियां सहित पूजन के लिए करवा, सींक, कलेंडर आदि की खरीददारी की। नए बिछुए पहनने की परंपरा के चलते सर्राफा व्यवसायियों के यहां भी भीड़ रही। वस्त्र विक्रेता विकास जैन ने बताया महिलाओं को सिल्क की बार्डर वाली साड़ी अधिक पसंद आ रही है। यह एक से लेकर दो हजार तक की रेंज में है। बाबूगंज स्थित दुकानदार पूरन मंधानी ने बताया सिल्क की साड़ी की मांग कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन

- पियाजी परदेस में, चांद में निहारेंगी पति को
- 60 साल से ऊपर की महिलाएं भी नहीं हैं किसी से कम
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। पुरुष भी करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए खरीददारी कर रहे हैं। ज्यादातर पुरुष चांदी की पायल, सोने के पैंडल, चैन आदि खरीद रहे हैं। एक ज्वैलर्स ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गिफ्ट देने की उत्सुकता लोगों में कम है। सोने में तेजी होने की वजह से लोग चांदी के आइटम ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हमारे जमाने और आज के जमाने की करवा चौथ में जमीन-आसमान का अंतर हैं। पहले करवा चौथ पर लोग साड़ी, बिछिया कुछ नहीं दिलाते थे, सिर्फ व्रत रखकर ही पूजा की जाती थी।
- अनीत गुप्ता, 55 वर्ष, प्रेम नगर,
पति मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। इसके कारण वह करवा चौथ पर घर नहीं आ पाते हैं। ऐसे में करवा चौथ के दिन हम भगवान के सामने पूजा करते हैं। फोन पर पति से बात हो जाती है।
- नीलम यादव, शिवमपुरी
पति बरेली में पुलिस की नौकरी में हैं। पुलिस कर्मियों को त्योहार पर वैसे भी अवकाश नहीं मिल पाता है। ऐसे में मैं पति की फोटो सामने रखकर पूजा करते हैं।
- गीता देवी, नेहरू नगर
समझौता कर रख रहीं व्रत
एटा। महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र के नजारे इन दिनों अलग तरह के हैं। करवा चौथ आते ही यहां परामर्श केंद्र में आने वाली महिलाओं और पुरुषों के हाव-भाव देखते ही बन रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने जब दंपत्तियों को समझाया तो वह एक होकर फिर से खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हो गए।
-जलेसर की रहने वाली खुशबू अपने ससुराल वालों से परेशान होकर तलाक देने की लिए तैयार हो गईं लेकिन अब वह परामर्श केंद्र पर समझौता कर फिर से करवा चौथ व्रत रख करवा चौथ की की पूजा करेंगी।
-थाना जैथरा के ग्राम बरौलिया की देवकी देवी ने भी समझौता कर फिर से करवा चौथ मनाने का फैसला लिया है। दरअसल, देवकी को ससुराल द्वारा परेशान किया जाता था। दहेज की मांग कर उसके साथ मार पीट की जाती थी।
-राघवेंद्र, देशदीपक
करवाचौथ को लेकर बाजार में लगी रही भीड़
कासगंज। करवाचौथ गुरुवार को है। बाजार सज गए हैं खरीदारी भी शुरू हो गई है। खासकर ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं को लुभाने के लिए विशेष पैकेज शुरू कर दिए हैं। सुहागिनों के लिए लाल रंग सबसे प्रिय होता है इसलिए इसी रंग की साड़ियों की खरीदारी हो रही है। पूजा के लिए करवे, कैलेंडर और डिजाइनर छलनी खरीदी जा रही हैं।
करवाचौथ के सामान की खरीदारी के लिए काफी भीड़ पहुंची। सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक सामान और कपड़ों की खरीदारी की जाती है। भीड़ के चलते बाजार में जाम लग गया। महिला गायत्री ने बताया कि सोमवार को बाजार में अपेक्षाकृत सामान कुछ सस्ते मिल जाते हैं।
ब्यूूटीशियन रितू आधरिका ने बताया कि पर्व को देखते हुए सुहागिन महिलाओं ने संजने संवरने के लिए आना शुरू कर दिया है। बुधवार के लिए भी बुकिंग कराई गई है। सबसे ज्यादा भीड़ मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की आ रही है। एक हाथ के 250 रुपये तक लिए जा रहे हैं करवा चौथ तक तो 500 रुपये दाम हो जाते हैं।

सर्राफा व्यवसायियों के यहां भी ऑर्डर
एटा। शहर के बाबूगंज, गांधी मार्केट, घंटाघर पर सबसे ज्यादा खरीदार महिलाओं की भीड़ दिखी। सर्राफा व्यवसायियों के यहां भी भीड़ रही। वस्त्र विक्रेता विकास जैन ने बताया महिलाओं को सिल्क की बॉर्डर वाली साड़ी अधिक पसंद आ रही है। एक हजार से दो हजार तक की कीमत में बेहतर सिल्क मिल रहा है। वहीं बाबूगंज स्थित साड़ी सेंटर पर विक्रेता पूरन मंधंानी ने बताया सिल्क की साड़ी की मांग कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed