फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karwachauth: Purchased Red Sarees And Lehengas Worth Three Crores

करवाचौथ: तीन करोड़ की खरीदी गई लाल साड़ी और लहंगे, बाजारों में दिखी खरीदारों की भीड़

Mon, 02 Nov 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Nov 2020 12:17 AM IST
सार

लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए करवाचौथ के दिन अधिकांश महिलाएं इसी रंग के वस्त्र पहनती हैं। यही कारण है कि बाजार में विभिन्न रंग के कपड़ों में से सबसे अधिक खरीदारी लाल रंग की हो रही है। सभी छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम में सबसे ज्यादा स्टॉक इसी का है। इधर, सप्ताह के अंतिम दिनों के चलते भी बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Karwachauth: Purchased Red Sarees And Lehengas Worth Three Crores
कपड़े की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ के लिए लाल साड़ी और लहंगे की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। सुभाष बाजार, सिंधी बाजार, एमजी रोड, लोहामंडी, राजामंडी, लोहामंडी, चर्च रोड जैसे प्रमुख बाजारों में पैर रखने की जगह मुश्किल से मिली। साड़ी, लहंगा आदि की अनुमानित तीन करोड़ रुपये की खरीदारी हुई।
विज्ञापन


लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए करवाचौथ के दिन अधिकांश महिलाएं इसी रंग के वस्त्र पहनती हैं। यही कारण है कि बाजार में विभिन्न रंग के कपड़ों में से सबसे अधिक खरीदारी लाल रंग की हो रही है। सभी छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम में सबसे ज्यादा स्टॉक इसी का है। इधर, सप्ताह के अंतिम दिनों के चलते भी बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2020: ताजनगरी में करवा चौथ पर 'खनकेंगी' पांच करोड़ की चूड़ियां, ये डिजाइन हैं पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी संख्या में आ रहे ग्राहक
बाजारों में बीते कुछ दिनों से अच्छी संख्या में ग्राहक उमड़ रहे हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं द्वारा लाल रंग के लहंगे और साड़ियों की खरीदारी हो रही है। शनिवार को शहर भर से औसतन तीन करोड़ की खरीदारी हुई। सुरेश बरेजा, अध्यक्ष बल्केश्वर व्यापार मंडल।

बाजार रहेंगे गुलजार
दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के परिधान की मांग सबसे अधिक है। त्योहार से एक दिन पूर्व तक बाजार गुलजार रहेंगे। उसके बाद दीपावली की खरीदारी शुरू हो जाएगी। - जितेंद्र, सिंधी बाजार।

हर खरीदती हूं नए डियाजय के कपड़े
करवाचौथ के लिए लाल रंग की साड़ी की खरीदारी की है। मैं प्रत्येक वर्ष नए डिजाइन के परिधान खरीदती हूं। इससे संग्रह भी हो जाता है। - कृष्णा, कमला नगर।

अलग अलग तरह के कपड़े खरीदे हैं
बहुत दिनों से खरीदारी नहीं की थी। मौका नहीं मिल पा रहा था। इस बार मौका देख बाजार का रुख किया। शोरूम से अलग अलग तरह के कपड़े खरीदे हैं। - मायरा, जयपुर हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed