{"_id":"69025b339cf8ff4d8c004ac6","slug":"kartik-purnima-fair-will-be-inaugurated-on-november-4-kasganj-news-c-175-1-kas1001-138865-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चार नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चार नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला का होगा शुभारंभ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा पर कादरगंज, शहवाजपुर में लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा की। जिला पंचायत की ओर से मेले की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह मेला 1 से 7 नवंबर तक संचालित होगा, लेकिन इसका शुभारंभ 4 नवंबर को पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। डीएम एसपी ने मेले के संबंध में दिशा निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त स्टीमरों एवं गोताखोरों की व्यवस्था की जाए। बेरीकेडिंग और बल्ली आदि लगाकर श्रद्वालुओं को गहरे पानी की ओर न जाने दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला की यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा एवं साफ-सफाई, महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। मेले में दुकानें व्यवस्थित रूप से लगाई जाएं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स, पुरुष एवं महिला आरक्षी मेले में तैनात रहेंगे। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल
डीएम ने निर्देश दिए कि कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा मेले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, वन, आंगनबाड़ी, पंचायतराज, मत्स्य, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाए जाएं।