फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal Election Result victory of SP's Tej Pratap defeat of BJP BSP could not even save its deposit

Karhal Election Result: करहल में नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड, इतना बुरा हाल...जमानत तक नहीं बच सकी

Sun, 24 Nov 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

Karhal Chunav Result: करहल उपचुनाव में सपा के तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर यहां से भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव रहे, तो वहीं बसपा का हाल बेहद बुरा रहा। बसपा प्रत्याशी करहल से अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। 
 

विज्ञापन
Karhal Election Result victory of SP's Tej Pratap defeat of BJP BSP could not even save its deposit
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Karhal By Election Result 2024: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव में बसपा सहित पांच प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इन प्रत्याशियों को नौ हजार से भी कम वोट मिले। मतगणना के दौरान सपा, भाजपा के अतिरिक्त अन्य दल के प्रत्याशियों में किसी प्रकार का उत्साह नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा के अतिरिक्त अन्य दलों के प्रत्याशियों को करहल क्षेत्र की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। बसपा प्रत्याशी अवनीश कुमार शाक्य इस चुनाव में कुल 8409 मत प्राप्त हुए जो कुल पड़े मतों के 4.07 प्रतिशत मत ही है। इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी के प्रदीप 2499 मत प्राप्त कर सके। सर्वजन सुखाय पार्टी के विवेक यादव 594, और सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा को 285 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय सचिन कुमार को कुल 273 मत मिले। इन सभी पांच प्रत्याशियों की उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Karhal Election Result 2024: करहल में भाजपा की रणनीत इसलिए हो गई फेल, सपा के तेज प्रताप यादव ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन



 

तीन प्रत्याशियों को मिले नोटा से भी कम मत
करहल विधानसभा उपचुनाव में सात में से तीन प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। उपचुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र के 791 मतदाताओं ने नोटा को वोट किया। जबकि सर्वजन सुखाय पार्टी के विवेक यादव 594, सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा 285 और निर्दलीय सचिन कुमार को 273 मत पाकर नोटा से भी पीछे रहे।

ये भी पढ़ें -  Karhal Result: करहल में जीत के बाद भी अखिलेश को बड़ा झटका, भाजपा की चाल हुई कामयाब...यादव वोट में लगाई सेंध

नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड
बसपा ने इस बार शाक्य मतदाताओं का साथ हासिल करने के लिए शाक्य प्रत्याशी उतारा था। बसपा अपना परंपरागत वोट भी हासिल नहीं कर सकी, जिसके चलते जमानत भी जब्त हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed