फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal BJP candidate SP Singh Baghel gets Z category security after attack in mainpuri

एसपी सिंह बघेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा: करहल में हुआ था हमला, अखिलेश के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

Wed, 16 Feb 2022 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 02:46 PM IST
सार

करहल से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को करहल में उन पर हमला कर दिया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले का आरोप सपा कार्यकर्ताओं पर लगा है। 

विज्ञापन
Karhal BJP candidate SP Singh Baghel gets Z category security after attack in mainpuri
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में हुए हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात होंगे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले की शिकायत भाजपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग से की है। 

विज्ञापन


आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार शाम को जब भाजपा प्रत्याशी प्रचार करके लौट रहे थे, तो अतीकुल्लापुर गांव के पास पत्थरों और लाठियों से उनके काफिले पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

करहल थाने में दर्ज कराई है रिपोर्ट 

बघेल ने थाना करहल में दो नामजद सहित 20-25 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जानलेवा हमले, पथराव, फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम गांव कबरई से करहल जा रहे थे। कबरई और अतीकुल्लापुर के बीच शाम 7:45 बजे खेतों में छिपे हुए सपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। हमलावर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karhal BJP candidate SP Singh Baghel gets Z category security after attack in mainpuri
करहल थाने के बाहर खड़ी सिंह बघेल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

एक हमलावर ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमें उमाकांत यादव नगला बढ़ा कहते हैं। अपने बीटू नामक साथी को भी आवाज लगाई। इसके बाद मेरी और साथी संजय शर्मा की गाड़ियों को तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से फायर किया। सुरक्षाकर्मियों ने बलवाइयों को खदेड़ा। इस घटना से आसपास के गांवों में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है। यह लोग 20 फरवरी के मतदान को प्रभावित करना चाहते हैं।

भाजपा ने की घटना की कड़ी निंदा

हमले के दौरान बीजेपी नेता बाल-बाल बच गए। हालांकि बघेल के काफिले में एक वाहन की खिड़की पत्थरों से टकराकर चकनाचूर हो गई। बघेल पर हुए हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे समाजवादी पार्टी के गुंडे हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद गृह मंत्रालय की ओर से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed