{"_id":"5d348d648ebc3e6ce97ea6b0","slug":"kargil-war-martyrs-tribute-in-mathura-by-deepdan-at-yamuna-vishram-ghat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कारगिल शहीदों की याद में विश्राम घाट पर हुआ दीपदान, भावभीनी श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कारगिल शहीदों की याद में विश्राम घाट पर हुआ दीपदान, भावभीनी श्रद्धांजलि दी
Mon, 22 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कारगिल शहीदों की याद में विश्राम घाट पर हुआ दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की याद में रविवार की शाम मथुरा के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर दीपदान का आयोजन किया गया। अमर उजाला के अभियान के साथ श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ महासभा द्वारा संयुक्त तत्वावधान में यमुना के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर हजारों दीपदान कर कारगिल के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के निर्देशन इस आयोजन में परिषद के संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि कारगिल का युद्ध अलग था। दुश्मन सैंकड़ों फीट ऊचाई पर बैठे थे।
ऐसे में हमारे वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस युद्ध को जीता। आज हमें अपने देश के वीर जवानों पर फक्र है। उन्होंने कहा कि देश का जवान सीमा पर प्रहरी के प्रकार अपनी डयूटी करता है तब कहीं जाकर करोड़ों देशवासी चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान अनुकरणीय है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि देश के हर नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करे।
इस अवसर पर गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्ष नवीन नागर, कार्यवाहक महामंत्री संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, निरीक्षक कमल चतुर्वेदी, मंत्री अनिल चतुर्वेदी पमपम, अमित चतुर्वेदी, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन नगर, कोषाध्यक्ष मुकेश स्वामी, संजय चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।