फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kargil hero Nem Singh Jurel gets special Army honour

UP: इस भारतीय किक्रेटर के पिता ने कारगिल युद्ध में छुड़ा दिए थे दुश्मनों के छक्के, सेना ने दिया विशेष सम्मान

Mon, 10 Nov 2025 09:54 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 10 Nov 2025 09:54 AM IST
सार

भारतीय किक्रेटर ध्रुव जुरेल के पिता और कारगिल युद्ध के वीर योद्धा नेम सिंह जुरेल को सेना ने मऊ में विशेष सम्मान से नवाजा।

विज्ञापन
Kargil hero Nem Singh Jurel gets special Army honour
मैराथन को झंडी दिखाते नेम सिंह

विस्तार

 युवा क्रिकेट स्टार ध्रुव जुरेल के पिता और कारगिल युद्ध के वीर योद्धा नेम सिंह जुरेल को रविवार को सेना ने मऊ में विशेष सम्मान से नवाजा। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में नेम सिंह जुरेल ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई और विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सेना में अपनी सेवा के दौरान नेम सिंह जुरेल ने कारगिल युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाई थी। ध्रुव ने कई बार कहा है कि क्रिकेट के मैदान पर संयम और समर्पण की सीख उन्हें पिता से ही मिली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद ध्रुव ने फौजी अंदाज में सैल्यूट कर जश्न मनाया था, जो उनके पिता और देश की सेना को समर्पित था।
विज्ञापन



समारोह में नेम सिंह जुरेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने समारोह की शुरुआत मैराथन को हरी झंडी दिखाकर की। बाद में विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। सेना के अधिकारियों ने नेम सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए अनुशासन और सेवा का उदाहरण है। वे न केवल एक बहादुर सैनिक रहे हैं बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और खेलों में युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मा का हिस्सा बन जाती है सेना की वर्दी
सम्मान पाकर नेम सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी एक बार पहन ली तो वह आत्मा का हिस्सा बन जाती है। यह सम्मान मेरा नहीं, उन तमाम सैनिकों का है जो आज भी सीमा पर डटे हैं। आयोजन से पहले ध्रुव की शनिवार रात पिता नेम सिंह से फोन पर बात हुई थी। ध्रुव ने इसे परिवार के लिए बड़ा सम्मान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed