फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariyas started arriving to collect Ganga water

Agra News: गंगाजल लेने के लिए पहुंचने लगे कांवड़िये

Thu, 18 Jul 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas started arriving to collect Ganga water
सोरोंजी। तीर्थनगरी से पवित्र गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया। मध्यप्रदेश के मुरैना के श्रद्धालुओं ने आना शुरु कर दिया है। शीघ्र ही राजस्थान प्रांत के श्रद्धालु भी पहुंचेंगे। दूर प्रांत के श्रद्धालु कावड़िये गंगाजल ले जाकर सोमवार को शिव मंदिरों पर भोले बाबा का अभिषेक करेंगे। बुधवार को मुरैना से कांवड़िये तीर्थनगरी पहुंचे। पवित्र हरि की पैड़ी में गंगा स्नान के बाद कांवड़ व सजाने का सामान खरीदकर गांधी पार्क में अपनी कांवड़ सजाने में तल्लीन नजर आए। ये कांवड़िये सावन के पहले सोमवार को अपने गांव में पहुंचकर मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे। मुरैना से राजू, राजपाल, हेत सिंह, आलोक, मालती समेत पांच श्रद्धालुओं का दल तीर्थनगरी आया। कांवड़ में गंगाजल लेने आए मुरैना के राजू का कहना है कि हर वर्ष सावन मास में तीर्थनगरी आते हैं। भोले बाबा की जयकार करते हुए तीर्थनगरी में कांवड़ सजाकर गंगाजल भरकर ले जाते हैं। सारे बिगड़े काम भोले बाबा की कृपा से बनते चले जाते हैं। भोले बाबा बड़े दयालु हैं। राजपाल का कहना है कि सोरोंजी से कांवड़ में गंगाजल भरने पत्नी मालती के साथ आए हैं। मुरैना से नौ किमी दूर खेड़ापुरा के सती माता मंदिर में पवित्र गंगा जल चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed