{"_id":"64cf98a3b2005d969607a9f5","slug":"kanwariyas-ruckus-in-etah-agra-road-jammed-motor-cycle-set-on-fire-up-big-news-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कांवड़ यात्रा में बवाल, कांवड़ियों ने एटा-आगरा मार्ग किया जाम; मोटर साइकिल में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांवड़ यात्रा में बवाल, कांवड़ियों ने एटा-आगरा मार्ग किया जाम; मोटर साइकिल में लगा दी आग
Sun, 06 Aug 2023 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:27 PM IST
सार
कांवड़ियों ने एटा-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान एक मोटर साइकिल में भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने एटा-आगरा मार्ग किया जाम, मोटर साइकिल में लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। बताया गया है कि कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया पर रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवारों ने कांवड़ियों की कांवड़ को खंड़ित कर दिया। इसका कांवड़ियों ने विरोध जताया, तो उनकी मारपीट भी की गई। इससे कांवडियों में रोष पनप गया और जाम लगाकर विरोध जताया गया। इस बीच एक बाइक को भी जला दिया गया। हंगामा और बवाल की सूचना पर डीएम व एसएसपी पहुंचे तब कांविड़ियों को शांत कर करीब दो घंटा बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
गंगा घाट सोरों से फिरोजाबाद क्षेत्र के कांवड़ियां रविवार की दाेपहर बाद कांवड़ लेकर आगरा रोड पर पहुंचे। यहां गांव अमरगोजिया का एक युवक बाइक से आया और 151 किग्राम की कांवड़ को खंडित कर दिया। कड़ी मेहनत के साथ यहां पर कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने एतराज जाहिर किया और विरोध किया। इस पर युवक ने अपने साथी बुला लिए और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए और हंगामा करने लगे। इस बीच एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। करीब दो घंटा तक दोनों ओर जाम लग गया।
कांवड़ियों के साथ हुई वारदात की जानकारी जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल और एसएसपी राजेश कुमार सिंह को मिली तो अन्य अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां कांवड़ियों को डीएम और एसएसपी ने किसी तरह से शांत किया, तब जाकर करीब डेढ़ से दो घंटा बाद जाम खुल सका।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के साथ गांव अमरगोजिया के युवकों ने अभद्रता कर मारपीट की है। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जाम लगाया गया, लेकिन समझा बुझाकर शांत कर दिया गया और जाम खुलवा दिया। वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है और उपद्रवियों की पहचान कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।