{"_id":"687be4b48a46a002680ce816","slug":"kanwariyas-ran-away-leaving-their-bikes-on-the-railway-track-train-was-stopped-by-applying-emergency-brakes-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134714-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भागे कांवड़िये, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भागे कांवड़िये, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन
Sun, 20 Jul 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। हजारा नहर के पास शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। शॉर्टकट के चक्कर में कुछ बाइक सवार कांवड़िये रेलवे ट्रैक पार करके गुजरने लगे। तभी टनकपुर-अछनेरा ट्रेन आ गई। घबराहट में कांविड़ये बाइक रेलवे ट्रैक पर छोड़कर भाग गए। लोको पायलट को आनन-फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा। फिर बाइक को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इससे ट्रेन करीब 12 मिनट लेट हो गई। मामले में आरपीएफ ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
नदरई हजारा नहर पुल के पास शनिवार सुबह बाइक सवार कांवड़ियाें की टोली शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार रह रही थी। तभी अचानक कासगंज की ओर से अछनेरा के लिए जाने वाली टनकपुर-अछनेरा ट्रेन आ गई। ट्रेन आती देख कांवड़िये घबराहट में बाइक रेलवे ट्रैक पर छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ कांवड़ियों ने नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों के बीच बाइक देखी तो उसके होश उड़ गए। सूझ-बूझ से काम लेते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन रुकने के बाद उसमें मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ हाथरस ले गई। बाइक को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक से हटाया। इस दौरान ट्रेन करीब 12 मिनट रुकी रही। बाद में उसे आगे रवाना किया जा सका। बाद में आरपीएफ कासगंज आरोपी बाइक सवार अजीत कुमार निवासी गढ़ी भक्ति लाइन पार, थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद को वापस ले आई। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।