फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanwariyas injured in loader tempo and ambulance collide in kasganj

Road Accident: कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर लोडर टेंपो और एंबुलेंस की टक्कर, 13 कांवड़िये घायल

Mon, 25 Jul 2022 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 04:52 PM IST
सार

कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर कांवड़ियों के लोडर टेंपो से एंबुलेंस टकरा गई। हादसा रविवार रात को हुआ, जिसमें 13 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों में से आठ कांवड़िये आगरा के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
kanwariyas injured in loader tempo and ambulance collide in kasganj
कासगंज में हुआ हादसा, सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप एंबुलेंस और लोडर टेंपो की टक्कर हो गई। सड़क हादसे में लोडर टेंपो में सवार 13 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मथुरा-बरेली मार्ग पर सड़क हादसा रविवार की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे हुआ। लोडर टेंपो में सवार होकर कांवड़िये सोरोंजी के लहरा गंगा घाट जा रहे थे। जब उनका टेंपो पुलिस लाइन के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एंबुलेंस से टकरा गया। टक्कर लगते हुए कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन

दो कांवड़िये अलीगढ़ रेफर 

घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। जानकारी होने पर सीओ सिटी डीके पंत भी मौके पर पहुंचे। घायल कांवड़ियों को लोडर टेंपो से बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में राजा बाबू और यश की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल

हादसे में राजाबाबू (30), यश (17) पुत्र राजन सिंह, अर्पित (12) पुत्र मुकेश, जनक सिंह (50), संजू (25), संजू (17), राजीव (12) निवासी नगला जालिम खंदौली, सत्यम (30) निवासी बाह (आगरा),  राहुल (16) पुत्र धर्म, धीरज (7) पुत्र राजवीर सिंह, राजबहादुर (42) सुग्रीव (30) निवासी गणेशपुर गंजडुंडवारा, द्वारिका (70) निवासी बीनपुर कलां अमांपुर घायल हुए हैं। 

सीओ सिटी डीके पंत ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो घायलों को रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज हुआ। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति खतरे बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed