फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwariya died due to collision with unknown vehicle in Etah

Accident in Etah : अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक कांवड़िये की मौत, पांच घायल, ट्रक में तोड़फोड़

Mon, 01 Aug 2022 09:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 09:15 AM IST
सार

एटा जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। अवागढ़ में हुए हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
Kanwariya died due to collision with unknown vehicle in Etah
अवागढ़ में हादसे के बाद ट्रक में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वहीं अवागढ़ क्षेत्र में हुई दुघर्टना में तीन बाइक सवार कांवड़िये घायल हो गए। यहां हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव वलीपुर निवासी ईश्वरदयाल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा विनय, पुत्र ललित और गांव के ही प्रेमकिशोर व रमन रविवार की शाम दो बाइकों से कांवड़ में गंगाजल लेने कासगंज गए थे। कांवड़ भरने के बाद चारों वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह चार बजे के करीब रिजोर थाना क्षेत्र के गांव चपरई के पास एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। इससे विनय, ललित व प्रेमकिशोर घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां चिकित्सक ने विनय को मृत घोषित दिया। ललित और प्रेमकिशोर को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवागढ़ में ट्रक ने मारी टक्कर 

दूसरी घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के फरिया मोड़ की है। यहां एक ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। इससे बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के गांव भरकना निवासी विनेश, अनुज व राजवीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से वीनेश को आगरा रेफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि ये युवक कांवड़ लेकर आ रहे थे। इसी दौरन यह घटना हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और थाना क्षेत्र के गांव गंगा नगला निवासी ट्रक चालक रवी यादव की पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचकर चालक को आरोपियों से छुड़ाया। 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें एक कांवड़िया की मौत हुई है, दो घायल हैं। वहीं अवागढ़ में हादसे में तीन कांवड़िये घायल हुए हैं। तीनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed