फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwar Fair: Bhole is being hailed from the ghat to the road.

Agra News: कांवड़ मेला ः घाट से मार्ग तक हो रही भोले की जय जयकार

Sat, 10 Aug 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Fair: Bhole is being hailed from the ghat to the road.
कासगंज/सोरोंजी। गंगाघाटों पर शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ रही। कांवड़िये सजधज के साथ गंगा के पवित्र जल से कांवड़ भरकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। लहरा गंगाघाट और कछला गंगाघाट पर पूरे दिन शिवभक्ति का नजारा बना रहा। एक के बाद एक कांवड़ियों की टोलियां कांवड़ उठाकर गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहीं थीं। संकल्पों की कांवड़ें भरकर कांवड़िये भोले की जय-जयकार करते हुए बढ़ते जा रहे थे। सतरंगी कांवड़ ले जाते कांवड़ियों की टोलियां आकर्षण का केंद्र थीं। शनिवार सुबह हुई बारिश के दौरान भी कांवड़ियों के कदम नहीं डिगे और वे निरंतर गंतव्य की ओर आगे बढ़ते रहे। शनिवार को गंगा घाटों पर पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या अच्छी खासी रही। लहरा गंगाघाट पर फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी जनपद के कांवड़ियों की भीड़ थी। यह कांवड़िये सुबह के समय कांवड़ भरकर निकले। सायं के समय जिले के कांवड़िये कांवड़ भरने पहुंचे। मेले में लगीं दुकानों पर कांवड़िये अच्छी तादात में नजर आ रहे थे। कोई कांवड़ खरीद रहा था तो कोई कांवड़ सजाने वाले सामान की खरीदारी कर रहा था। कांवड़ियों के पैर में घुंघरू बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed