फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwadis should not face any inconvenience within the district limits

Agra News: जिले की सीमा में कांवडि़यों को नहीं हो असुविधा

Fri, 04 Jul 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Kanwadis should not face any inconvenience within the district limits
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ मेला को लेकर आयोजित बैठक में निर्देश देतीं डीएम मेधा रुप - फोटो : संवाद
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडि़यों को जनपद की सीमा में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। शुक्रवार को कावड़ यात्रा के संबंध में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। पीस कमेटियों की बैठक कर ली जाए। साफ-सफाई,कांवड यात्रा रोड़ पर पड़ने वाले झाड़ियों की कटाई, विद्युत, चिकित्सा, चेजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा, संकेतक, रूट डायवर्ट, कंट्रोल रूम की स्थापना का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने सड़क पर गड्ढे भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिविरों के आसपास गंदगी नही होनी चाहिए। चेंजिंग रूम, शौचालय, लाइट, घाटों पर नावों और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। घाटों पर बेरिकेडिंग अवश्य कराई जाए, ताकि कोई भी श्रद्वालु गहरे पानी में न जा सके। उन्होंने चिकित्सा शिविर, चिकित्सकों, एंबुलेंस तथा जीवन रक्षक दवाइयाें की पर्याप्त व्यवस्था करने के सीएमओ को निर्देश दिए।एसपी अंकिता शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने को कहा। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट पर संकेतक लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन,अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव अग्रवाल, समस्त उपजिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक, अधिशासी अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed