फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwadis accused of beating brother to death

Agra News: कांवड़ियों पर भाई को पीटकर हत्या का आरोप

Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kanwadis accused of beating brother to death
किशनी। मोहल्ला गढ़ी निवासी एक युवक की कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने कांवड़ियों पर भाई को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की वार्ड संख्या एक मोहल्ला गढ़ी निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू जाटव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह सरसई नावर में 11 अगस्त को केले का ठेला लगाए हुए थे। भाई सोनू उसी रात खाना लेकर अपने दोस्त विनय जाटव के साथ बाइक से निकला था। रास्ते में जटपुरा खिदरपुर के पास से होकर गुजर रहे कांवड़ियों से उसकी बाइक छू गई थी। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने भाई और उसके दोस्त विनय की लाठी डंडे से पिटाई की थी। भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान भाई सोनू की 17 अगस्त को मौत हो गई थी। कार सवार 10-15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed