फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanungo suspended for demanding bribe from disabled farmer

Agra News: दिव्यांग किसान से रिश्वत मांगने पर कानूनगो निलंबित

Sun, 07 Jun 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kanungo suspended for demanding bribe from disabled farmer
खेरागढ़(आगरा)। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों की शिकायतें सुनने पहुंचे पहुंचे डीएम ने भीड़ देख नाराजगी जताई। उन्होंने साढ़े तीन घंटे रुककर जनसमस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। दिव्यांग किसान से रिश्वत मांगने का मामला सामने आने पर डीएम ने कागाराैल के कानूनगो को निलंबित कर दिया। समाधान दिवस में कुल 162 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल तहसील मुख्यालय पहुंचे। फरियादियों की भारी भीड़ होने से अव्यवस्था फैल गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अपनी शिकायत व्यक्तिगत रूप से डीएम को सौंपने की होड़ में कई फरियादियों की कर्मचारियों के साथ तीखी झड़प भी हुई। फरियादियों की भारी भीड़ देख डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विश्रामपुर के दिव्यांग किसान शांति प्रकाश ने डीएम को बताया राजस्व अधिकारी गलत आख्या लगा रहे हैं। मामले को रफा-दफा करने के लिए रुपयों की मांग कर रहे हैं। डीएम ने मौके पर ही फाइल मंगवाकर जांच कराई। राजस्व अभिलेखों के निस्तारण में भारी अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने कागारौल के कानूनगो राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम ऋषि राव, एसीपी प्रीता दुबे, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार व हरिशंकर दुबे, बीडीओ, सीएचसी प्रभारी डॉ. आर.के. सिंह और समस्त थाना प्रभारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed