फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kanpur encounter case kidnappers asked to auraiya property dealer about vikas dubey

औरैया अपहरण कांड: पीड़ित अमित दुबे ने पुलिस को देखते ही क्यों लिया विकास दुबे का नाम, बताईं ये बातें

Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
सार

  • औरैया अपहरण कांड: प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे पुलिस को देखते ही बोला- विकास दुबे की तरह तुम मेरा एनकाउंटर कर दोगे ? 

विज्ञापन
kanpur encounter case kidnappers asked to auraiya property dealer about vikas dubey
पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे (बायें), कुख्यात विकास दुबे की फाइल फोटो (दायें) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में सोमवार को हाईवे किनारे पर औरैया से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर के मिलने का घटनाक्रम पूरी तरह नाटकीय रहा। पुलिस को देखकर वो कह रहा था कि तुम कुख्यात विकास दुबे की तरह मेरा भी एनकाउंटर कर दोगे। जब रिश्तेदार पहुंच गए तब प्रॉपर्टी डीलर ने राहत की सांस ली। औरैया पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह तकरीबन पांच बजे रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे हाथ-पैर बंधा करीब 40 वर्षीय युवक पड़ा है। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने अपना नाम अमित दुबे निवासी औरैया बताया।
विज्ञापन



संबंधित खबर: औरैया से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर मथुरा में मिला, हाथ-पैर बांधकर फेंक गए थे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलर है। तीन जुलाई को उसने मथुरा में ठेकेदार गोपाल से 52 लाख रुपये लिए थे। इस दौरान वो गोवर्धन पैलेस होटल में रुका। चार जुलाई को यहां से कैश लेकर लौट रहा था कि औरैया के निकट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर ईको स्पोर्ट गाड़ी और 52 लाख कैश लूट लिया। इसके बाद उसको प्रताड़ना देते रहे। सोमवार को उसे हाईवे किनारे फेंक दिया।  

सूचना पर जब थाना रिफाइनरी पुलिस पहुंची तो अमित साथ जाने को तैयार नहीं था। उसने पुलिस से कहा कि तुम मेरा विकास दुबे की तरह एनकाउंटर कर दोगे। पुलिस ने गोवर्धन पैलेस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जहां अमित रुका था। बता दें कि अमित दुबे की कार लावारिस हालत में पांच जुलाई को औरैया में मिली थी। 

मथुरा के होटल से लेकर चला था 52 लाख

अमित दुबे ने बताया कि वो मथुरा के ठेकेदार गोपाल के पास तीन जुलाई को आया था। जिसने गोवर्धन पैलेस में उसे मिठाई के डिब्बों में 52 लाख रुपये दिए। जब वो चार जुलाई को यहां से वापस लौट रहा था तो उसकी कार रात करीब 12 बजे शिकोहाबाद के पास खराब हुई। यहां पर एक सफेद रंग की कार आई और उसकी मदद करने की बात कही। उसने इनकार कर दिया। 

यहां से जब वो चला तो औरैया के पास एक सफेद रंग की कार में पुलिस की वर्दी पहना व्यक्ति आगे बैठा था। उसने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया। कार रोकते ही उस कार से तीन अन्य बदमाश भी उतरे, जिनमें से दो ने उसे बंदूक के बल पर ले लिया तथा एक ने मारपीट शुरू कर दी। उससे 52 लाख रुपये ले लिए, अन्य रुपये भी मांगने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उसे नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया तथा करंट भी लगाया। 

औरैया पुलिस कर रही है छानबीन

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के अपहरण का मुकदमा औरैया में दर्ज है। औरैया पुलिस ही 10-15 दिन से काम कर रही है तो वही इसके बारे में गहराई से  छानबीन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed