{"_id":"5f770ab18ebc3e9bba2115a7","slug":"kanpur-bandra-superfast-train-will-start-on-october-seven-from-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सात अक्तूबर से दौड़ने लगेगी कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: सात अक्तूबर से दौड़ने लगेगी कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Sat, 03 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:14 AM IST
सार
- मथुरा-कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
- अनलॉक-5 में कासगंज से शुरू होगी पहली यात्री ट्रेन
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज से कानपुर-फर्रुखाबाद-मथुरा-बांद्रा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर है। लॉकडाउन में थमे ट्रेनों के पहिए अब कासगंज जंक्शन स्टेशन से भी दौड़ने लगेंगे। फिलहाल एक साप्ताहिक ट्रेन कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट सात अक्तूबर से दौड़ने लगेगी। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही इज्जतनगर रेल मंडल ने ट्रेन दौड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अनलॉक लागू होने के बाद भी कोई ट्रेन संचालित नहीं हुई। इतना समय हो जाने के बाद अनलॉक में देशभर में स्पेशल ट्रेनें दौड़ने लगी, लेकिन कासगंज से ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद प्रत्येक अनलॉक में टूटती गई। अब अनलॉक 5 में एक खुशखबरी मिली है।
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन स्टेशन से एक ट्रेन सप्ताह में गुजरेगी। कानपुर से चलकर बांद्रा को जाने वाली सुपर फास्ट प्रत्येक बुधवार को कासगंज से बांद्रा की ओर जाएगी, जबकि प्रत्येक शुक्रवार को कासगंज से कानपुर की ओर जाएगी। फर्रुखाबाद-कानपुर-मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को अब सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
यह रहेगा समय
- बुधवार को ट्रेन शाम 6:20 पर कानपुर से चलकर रात 10:40 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
- शुक्रवार को रात एक बजे मथुरा से चलकर सुबह 3:10 पर कासगंज जंक्शन स्टेशन से रवाना होगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-बांद्रा सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दी है। ट्रेन चलाने की तैयारियां कर ली गई हैं। 7 अक्टूबर से ट्रेन चलाई जाएगी।
- बुधवार को ट्रेन शाम 6:20 पर कानपुर से चलकर रात 10:40 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
- शुक्रवार को रात एक बजे मथुरा से चलकर सुबह 3:10 पर कासगंज जंक्शन स्टेशन से रवाना होगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-बांद्रा सुपर फास्ट ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दी है। ट्रेन चलाने की तैयारियां कर ली गई हैं। 7 अक्टूबर से ट्रेन चलाई जाएगी।