फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kannauj girl left her home for her girlfriend in mainpuri

दो लड़कियों की प्रेम कहानी : रात में सड़क पर घूम रही थीं दोनों, पुलिस ने रोका तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Jul 2022 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 05:09 PM IST
सार

दोनों युवतियों की मुलाकात एक मेले में हुई। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। अब दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। 

विज्ञापन
kannauj girl left her home for her girlfriend in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी में शनिवार की रात पुलिस ने दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए देखा तो उनसे पूछताछ की। उन्होंने जो बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। कन्नौज की रहने वाली युवती ने कहा कि वह अपनी समलैंगिक प्रेमिका से मिलने के लिए आई है। जब कन्नौज पुलिस से जानकारी ली तो पता चला कि उक्त युवती के अपहरण का मामला दर्ज है।

विज्ञापन

 
शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कन्नौज की रहने वाली एक युवती पहुंची। उसने एक घर में मौजूद युवती को अपने साथ लिया और वहां से निकल गई। कुछ देर बाद पुलिस ने दो युवतियों को घूमते देखा तो रोककर पूछताछ की। कन्नौज की रहने वाली युवती ने पुलिस को जो कुछ भी बताया, उसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


मामला इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह के सामने आया। कन्नौज की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती से उसकी मुलाकात मेले में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर मुलाकात होने लगीं। अब उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो चुकी है, वह एक-दूसरे के साथ ही अब पूरी जिंदगी गुजारना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कन्नौज में दर्ज है अपहरण का मुकदमा 

समलैंगिक संबंध का मामला सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मियों को जांच और पूछताछ में लगाया गया। वहीं जब कन्नौज पुलिस से जानकारी ली गई तो पता चला कि युवती के अपहरण का मामला उसके पिता द्वारा दर्ज कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद रविवार की सुबह कन्नौज पुलिस भी कोतवाली आ गई। युवती से पूछताछ करने के बाद टीम उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए साथ ले गई।

पुरुष जैसा बनाया हुलिया

कन्नौज से आई युवती ने अपना हुलिया भी पुरुष जैसा ही बना रखा है। पहली बार देखने से तो कोई भी धोखा खा सकता है। जींस-शर्ट पहने युवती मैनपुरी की रहने वाली समलैंगिक प्रेमिका के हाथ में हाथ डाले नजर आई। वहीं साथी युवती का पहनावा आम लड़कियों की तरह ही है। बातचीत के दौरान भी दोनों एक-दूसरे से प्रेमी-प्रेमिका की तरह की पेश आ रहे थे।

पिता पर लगाए गंभीर आरोप

कन्नौज की रहने वाली युवती ने अपने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि पिता उसका यौन शोषण करते हैं। जिस वजह से भी वह घर पर नहीं रहना चाहती। बताया कि पिता ने उसे नाबालिग बताकर मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि वह बालिग हो चुकी है और अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। वह किसी भी कीमत पर अब पिता के घर पर नहीं जाएगी।

इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण का मामला कन्नौज में था, उसे कन्नौज पुलिस की सुपुदर्गी में दिया गया है। वहां उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed