फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanjahar Club won the district cricket competition

Agra News: कंजाहार क्लब ने जीती जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanjahar Club won the district cricket competition
कंजाहार क्लब ने जीती जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

- फाइनल मुकाबले में मानपुर क्लब को 32 रनों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। आर्मी ग्राउंड कंजाहार पड़ाव पर चल रहे यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में कंजाहार क्रिकेट क्लब ने मानपुर क्रिकेट क्लब को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में मानपुर क्रिकेट क्लब की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कंजाहार क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में 98 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सोनू ने 29 रन , हर्ष ने 27 रन और अमन ने 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानपुर क्लब की पूरी टीम 66 रन ही बना सकी। सत्यम ने 22 और प्रांशु 14 के अतिरिक्त एक भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका। कंजाहार क्रिकेट क्लब की टीम ने 32 रनों से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। कंजाहार के हर्ष को 27 रन और पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रबल को दिया गया। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण यादव, पंकज ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। नरेश चंद्र यादव ने 2100 रुपये नकदी विजेता टीम के खिलाड़ियों को की। वही उपविजेता टीम को 1100 रुपये की नकदी और उपविजेता ट्राफी प्रदान की गई। इस दौरान रिशु यादव, मंदीप यादव, राघव, सुरेंद्र यादव, अंकित, प्रवेश कुमार, शिवम, सोनू यादव, अतुल, सागर सिंह, पंकज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed