{"_id":"5d3db8dd8ebc3e6cf7222a5b","slug":"kamika-ekadashi-celebrated-in-banke-bihari-mandir-devotees-take-a-look-of-thakurji","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी...कामिका एकादशी पर उमड़ा भक्तों ने किये दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी...कामिका एकादशी पर उमड़ा भक्तों ने किये दर्शन
Mon, 29 Jul 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में देशी-विदेशी पुष्पों से सजा फूलबंगला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में कामिका एकादशी पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शनों को खूब उमड़ी। सुबह 7:45 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले समूचा परिसर बांकेबिहारी लाल के जयघोषों से गूंज उठा। वहीं भक्तों ने मौसम का लुत्फ उठाते हुए भोर में यमुना स्नान कर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा की।
रविवार को प्रात: से ही ठा. बांकेबिहारी मंदिर के जगमोहन में देशी-विदेशी पुष्पों से फूलबंगला सजाया गया। गर्भगृह से बाहर पुष्पबंगला में ठा. बांकेबिहारी ने प्रात: और सायंकालीन बेला में भक्तों को दर्शन दिए।
राजभोग की सेवा में सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक व शयन भोग की सेवा में शाम 5:30 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों ने ठाकुर जी के दर्शन किए। शाम को तो मंदिर खुलने से पूर्व ही भक्तों ने मंदिर के बाहर चबूतरों पर डेरा डाल लिया था। इस कारण प्रमुख मार्ग भी भक्तों की भीड़ से अटे नजर आए।

रविवार होने के कारण दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से भारी तादाद में भक्त दर्शन करने पहुंचे।
कई बार बनती दिखी जाम की स्थिति
अपने निजी वाहनों से दर्शन को आए भक्त मंदिर के करीब तक अपने वाहन लेने की जोर आजमाइश करते दिखे। परिक्रमा मार्ग के सहारे कई बाहर नगर में प्रवेश कर गए। इस कारण हरिनिकुंज चौराहा, विद्या पीठ चौराहा, मोतीझील रोड आदि पर जाम की स्थिति बनती दिखाई दी।