{"_id":"5ee3c68932124d5e94062688","slug":"kamala-nagar-gold-businessman-covid-patient-death-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः कमला नगर के संक्रमित सराफ की नोएडा में मौत, चार दिन पहले हुए थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कमला नगर के संक्रमित सराफ की नोएडा में मौत, चार दिन पहले हुए थे बीमार
Sat, 13 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:05 AM IST
सार
चांदी कारोबारी के निधन से सराफा बाजार में शोक का माहौल
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमला नगर निवासी 51 वर्षीय संक्रमित चांदी कारोबारी की नोएडा के अस्पताल में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें चार दिन पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने पर दो दिन पहले नोएडा ले जाया गया था। उनका वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सांस की समस्या के कारण उन्हें पहले आगरा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसएन में शिफ्ट कर दिया गया था। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। उनकी फर्म मोती प्लाजा नमक मंडी में स्थित है। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि चांदी कारोबारी के निधन से सराफा बाजार में शोक का माहौल है।
आगराः दो संक्रमितों की मौत, 12 नए मरीज मिले, कुल संख्या 1020 पहुंची
विज्ञापन
ताजगंज, शाहगंज, एमएम गेट में मिले नए मरीज
देवरी रोड निवासी सात साल के बच्चा, 21 साल की युवती, ताजगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष और मलपुरा में 35 साल का युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। इनमें लक्षण मिलने के बाद जांच की गई। आगरा कैंट निवासी 27 साल के युवक ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। वहां टेस्ट पॉजिटिव आया। एमएम गेट निवासी 75 वर्षीय बुजर्ग को सांस की तकलीफ होने पर जांच में संक्रमित मिले। शाहगंज निवासी 54 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति समेत 12 नए मरीज मिले हैं।

31 दिनों में 33 की जान गई
अब तक कोरोना के 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें पहले 25 मरीजों ने 70 दिन में दम तोड़ा था फिर बाकी 30 दिनों में 31 मरीजों की जान चली गई। यूपी में पहली बार तीन मार्च को आगरा में पांच पॉजिटिव केस मिले। इसके 36 दिन बाद सात अप्रैल को पहली मौत 76 वषीय महिला की हुई।
यहां से संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़ी। 11 मई तक यह 25 हो गई। संक्रमण फैलने के पहले 70 दिनों में 25 मरीजों ने दम तोड़ा। मई के दूसरे सप्ताह तक मृत्यु दर तीन दिन में एक मरीज थी। 12 मई से 11 जून तक 30 दिनों 31 मरीजों की आगरा में मौत हो चुकी है। बीते एक माह में औसतन हर दिन एक मरीज ने दम तोड़ा है।
संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्टाफ को अस्पताल में किया क्वारंटीन
कमला नगर स्थित अस्पताल में दिल्ली गेट निवासी संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद स्टाफ को अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। इस अस्पताल में इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम निरीक्षण करने गई थी। यहां कोरोना वायरस से बचाव के मानक पूरे न होने पर मरीज भर्ती पर रोक लगा दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस भी दिया है।

27 टीमों ने किया स्वास्थ्य सर्वे
स्वास्थ्य विभाग 27 टीमों ने कृष्णा रेजीडेंसी, गोपालपुरा, सुंदरपाड़ा, कौशलपुर, राजपुर चुंगी, जगजीत नगर, कंचन विहार, किदवई नगर,कमला नगर, माइथान, लोहामंडी, जगदीशपुरा और दहतौरा में 1200 घरों में सर्वे कर 5383 लोगों की सेहत की जांच की। क्वाइंटर मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार ने नरायच के कैंप का निरीक्षण भी किया।
स्वास्थ्य सर्वे में उनमें बुखार, जुुकाम, खांसी, सांस फूलना, गले में खराश की जानकारी की। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद विटामिन सी की खट्टी गोली खाने को दी। इन स्थानों पर 18 कैंप लगाकर 944 लोगों की सेहत की जांच की, इसमें 511 पुरुष, 418 महिला और 15 बच्चे शामिल रहे।
इनमें 81 मरीज त्वचा रोग के मिले, छह मधुमेह, नौ ब्लडप्रेशर ओर 16 दांतों के मरीज मिले। पेट दर्द, हड्डी रोग समेत अन्य मर्ज के 200 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे और शिविर प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण देखने के साथ ही उनको मल्टी विटामिन की दवा भी दी गई है।