फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalyan Singh Bone Immersion In Kasganj Varaha Ghat of Soron

कासगंज: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों का पुत्र और पौत्र ने किया हरि की पैड़ी में विसर्जन, जय श्रीराम के लगे नारे

Mon, 06 Sep 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिजनों ने सोरों के वराह घाट पर पुरोहितों से अस्थियों का पूजन कराकर हरि की पैड़ी में विसर्जित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र सांसद राजवीर, प्रपौत्र सौरभ सिंह ने परिजनों के साथ अस्थि विसर्जित कीं।

विज्ञापन
Kalyan Singh Bone Immersion In Kasganj Varaha Ghat of Soron
कासगंज: सोरों के बराह घाट पर कल्याण सिंह की अस्थि विसर्जित की गईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा ने जिले में कासगंज शहर सहित अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली के इलाकों में भ्रमण किया। अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। तीर्थनगरी सोरों के वराह घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों ने अस्थियों का पूजन कराकर हरि की पैड़ी में विसर्जित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र सांसद राजवीर, प्रपौत्र सौरभ सिंह ने परिजनों के साथ अस्थि विसर्जित कीं।

विज्ञापन

तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में वराह घाट पर समर्थकों की भीड़ एकत्रित थी। वराहघाट पर आचार्य दिलीप शास्त्री व नरेश बरबारिया ने वैदिक मंत्रोच्चार से अस्थियों का विसर्जन कराया। अस्थि पूजन होने के पश्चात पीएसी की वोट से सांसद राजवीर सिंह, प्रपौत्र सौरभ सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थियां हरि की पैड़ी के मध्य में जाकर विसर्जित कीं। इस दौरान सांसद की पत्नी प्रेमलता मौजूद रहीं। अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। वराहघाट पर लोगों के खड़े होने की जगह नहीं थी। लोग दूसरे घाटों पर खड़े होकर अपने पूर्व मुख्यमंत्री के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को देख रहे थे। समर्थक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान बाबूजी कल्याण सिंह अमर रहें, जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन

तीर्थनगरी में अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदरगुप्ता, सोरों पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, डा. रविकांत गुप्ता, शम्मी कपूर गुप्ता, मिथुन गुप्ता, बौबी कश्यप, रवीश गुप्ता, जय सिंह वर्मा, डीएस लोधी, डा. बीडी राना, प्रवेंद्र राना, महेंद्र बघेल, राजीव माहेश्वरी, शरद गुप्ता, केके सक्सेना, निशांत सिंह, प्रशांत सिंह, डॉ. मिथलेश वर्मा, कुमकुम वार्ष्णेय, जिपं सदस्य हेमलता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या
बुलंदशहर: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, 'जब तक सूरज-चांद रहेगा बाबूजी का नाम रहेगा' के लगे नारे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed