फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalpana brought glory to Agra in gymnastics.

Agra News: कल्पना ने जिम्नास्टिक में चमकाया आगरा का नाम

Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Kalpana brought glory to Agra in gymnastics.
जिम्ना​स्टिक में कला का प्रदर्शन करतीं कल्पना
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन हुआ। पहले दिन हुए मुकाबलों में आगरा मंडल की जिम्नास्ट कल्पना ने ऑलराउंड चैंपियनशिप सहित कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता 11 सितंबर तक चलेगी। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीसनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, श्री केदारनाथ सेकसरिया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कृष्ण भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

तकनीकी अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशन में जिम्नास्टों ने आकर्षक प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। 14 वर्ष आयु वर्ग की टीम चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, आगरा मंडल द्वितीय और बरेली मंडल तृतीय रहा। ऑलराउंड चैंपियनशिप में कल्पना ने स्वर्ण, आराध्या भट्ट ने रजत और दिशा तिवारी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि व्यायाम में कल्पना प्रथम, दिशा तिवारी द्वितीय और अर्पिता तृतीय रहीं। टेबल वॉल्ट में कल्पना ने स्वर्ण, अर्पिता ने रजत और दिशा ने कांस्य पदक हासिल किया। अनइवन बार में कल्पना पहले, दिशा दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं। बैलेंसिंग बीम में आराध्या ने पहला स्थान पाया जबकि कल्पना दूसरे और दिशा तीसरे स्थान पर रहीं।


प्रतियोगिता में 10 मंडलों और एक स्पोर्ट्स कॉलेज के 300 से अधिक खिलाड़ी व खेल अधिकारी भाग ले रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. रीनेश मित्तल एवं डॉ. प्रिया मिश्रा ने किया। इस दौरान मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, रवींद्र पाल सिंह तोमर, पंकज शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, किरण लता, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, सोमदेव सारस्वत, डॉ. अतुल कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

जिम्नास्टिक में कला का प्रदर्शन करतीं कल्पना

जिम्नास्टिक में कला का प्रदर्शन करतीं कल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed