फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalindi Express arrived late by 4 hours 45 minutes

Agra News: कालिंदी एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट देरी से आई

Mon, 06 Jan 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kalindi Express arrived late by 4 hours 45 minutes
रेलवे स्टेशन पर सर्दी के बीच ट्रेन का इंतजार करते लोग। संवाद
मैनपुरी। सर्दी-कोहरे के चलते ट्रेनों के लेटलतीफ संचालित होने का सिलसिला जारी है। बसों के साथ ही ट्रेन भी लगातार प्रभावित हो रही है। रविवार की रात जिले से होकर गुजरने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 4 घंटा 45 मिनट देरी से पहुंची। रविवार की रात प्रयागराज से चलकर मैनपुरी पहुंचने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर सोमवार की सुबह 4:05 बजे मैनपुरी पहुंची। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





दिनभर छाया रहा कोहरा, शीतलहर ने किया परेशान

- मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बुधवार से और सताएगी सर्दी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी जिलेवासियों पर अभी और सितम बरपाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से 12 जनवरी तक तापमान में गिरावट रहेगी। अनुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। सोमवार को भी सर्दी ने लोगों की खूब परीक्षा ली। दिनभर धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री मापा गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में सर्दी का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रह रहा है। सोमवार को सूर्यदेव के दर्शन पूरे दिन नहीं हो सके। गलन से लोग कांपते हुए नजर आए। बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। पूरे दिन लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed