फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kali Mandal and the orgy of Lord Shiva Ram Barat in Kasganj

Ram Barat: काली मंडल के करतब और शिव जी का तांड़व, कासगंज में निकली प्रभु श्रीराम की बरात; उमड़ी भीड़

Sat, 05 Oct 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 01:34 PM IST
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा में शुक्रवार की रात आकर्षक झांकियों के साथ श्रीराम की बरात निकली। इस दौरान काली मंडल के करतब देख दर्शक हैरान रह गए। तो वहीं शिव तांड़व भी आकर्षण का केन्द्र रहा।  
 

विज्ञापन
Kali Mandal and the orgy of Lord Shiva Ram Barat in Kasganj
राम की बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में  श्रीराम लीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में दर्जनों आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं।
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम बरात का उद्घाटन समाजसेवी किसान नेता ओमकुमार वैश्य ने फीता काटकर और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम स्वरूप की आरती उतारकर किया। इसके बाद भगवान राम, शिव पार्वती, कृष्ण राधा, राम मंदिर सहित 15 रोड शो, शहीदों की झांकी तथा भक्त प्रह्लाद की झांकियों के साथ प्रभु श्रीराम की बरात नगर में निकाली गई। बरात में काली मंडल ने अपने करतब दिखाए। आगरा, अलीगंज, एटा के पांच बैंड ने धार्मिक ध्वनि बिखेरी। राम बरात मार्गों से होते हुए पंचायती बाग पहुंची।
विज्ञापन




चेयरमैन प्रतिनिधि अजहर हुसैन सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। श्री राम बरात की व्यवस्था में समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री अंकित चौहान, विजय गुप्ता, अमित प्रकाश महाजन, अमित चंद्रा, हृदयनरायन गुप्ता, शिशु पाल गुप्ता, गोपाल गुप्ता आदि लगे रहे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी मुनव्वर हुसैन के निर्देशन में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने अपनी देखरेख में सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम बरात का अवधपुरी एवं जनकपुरी में किया स्वागत
टीन बाजार में सजी अवधपुरी में आगरा से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। राम बरात का जनकपुरी कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शाक्य, हुकुम सिंह आदि और राजाराम चौराहा पर जनकपुरी में जनकपुरी कमेटी के अध्यक्ष अंकित वर्मा व महामंत्री अवधेश गुप्ता का स्वागत किया। अंकित व अवधेश ने बताया कि नगर के जन सहयोग से दान दहेज देकर 11 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed