फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kailash mahedav temple mela start on sawan 2019

सावन 2019: कैलाश महादेव मंदिर का मेला आज से, इस बार यमुना में डुबकी नहीं लगा सकेंगे भक्त

Sun, 04 Aug 2019 11:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
kailash mahedav temple mela start on sawan 2019
कैलाश मंदिर मेला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार को आगरा के कैलाश महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंदिर से एक किलोमीटर पहले अशोक वाटिका पर दो पहिया वाहनों को रोक दिया जाएगा। वहीं, मंदिर और यमुना घाट पर बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही मंदिर और घाट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रविवार शाम चार बजे मेले का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ होगा। 
विज्ञापन

 
हर साल सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। यहां जलाभिषेक करने के लिए हजारों की तादाद में शिव भक्त पहुंचते हैं। लेकिन इस साल शिवभक्त यमुना में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। 
विज्ञापन


भीड़ के कारण कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए यमुना घाट पर बैरीकेडिंग की गई है। हालांकि, शिवभक्तों के स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए है। जहां सैकड़ों लोग एक साथ स्नान कर सकेंगे। वहीं, कई जगह भंडारों का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सज गईं दुकानें, चलने लगा झूला 

कैलाश महादेव मंदिर से लेकर सड़क के दोनों ओर खेल-खिलौनों और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानें सज गई हैं। तीन बड़े झूले मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे। वहीं खानपान की दुकानें भी लग रही हैं। शनिवार को बच्चों की भीड़ यहां देखने को मिली। 
 
यह करेंगे मेला का शुभारंभ 

कैलाश महादेव मंदिर के महंत महेश गिरी और गौरव गिरी के अनुसार रविवार शाम चार बजे आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, आगरा के मेयर नवीन जैन, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे और मेले का विधि-विधान से शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed