{"_id":"6939df50128c2d6324036737","slug":"kaila-devi-temple-of-itaura-will-be-renovated-with-rs-80-lakh-agra-news-c-364-1-ag11005-122091-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इटौरा के कैला देवी मंदिर का 80 लाख से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इटौरा के कैला देवी मंदिर का 80 लाख से होगा जीर्णोद्धार
Thu, 11 Dec 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक आस्था के केंद्रों को सुदृढ़ रूप देने के उद्देश्य से विकास खंड बरौली अहीर के गांव इटौरा स्थित कैला देवी मंदिर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। परियोजना के तहत पहली किस्त के रूप में 60 लाख रुपये जारी भी हो चुके हैं।
पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। कैला देवी मंदिर परिसर को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। मंदिर में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण, बड़ा हॉल तैयार करने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए स्टोन बेंच लगाने और परिसर में नया फर्श बिछाने जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
उन्होंने बताया कि परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।